dohAvalI
lāvanī, dhuna lāvanī - tāla kaharavā
लावनी, धुन लावनी - ताल कहरवा
Verse
इधर-उधर क्यों भटक रहा मन-भ्रमर, भ्रान्त उद्देश्य विहीन । क्यों अमूल्य अवसर जीवनका व्यर्थ खो रहा तू मतिहीन ॥
Verse
क्यों कुवास-कंटकयुत बिसमय बिषय-बेलिपर ललचाता । क्यों सहता आघात सतत क्यो दुःख निरंतर है पाता ॥
Verse
बिश्व-बाटिकाके प्रति-पदपर भटक भले ही, हो अति दीन । खाकर ठोकर द्वार-द्वारपर हो अपमानित, हीन-मलीन ॥
Verse
सह ले कुछ संताप और यदि तुझको ध्यान नहीं होता । हो निराश, निर्लज्ज भ्रमण कर फिर चाहे खाते गोता ॥
Verse
बिषयम बिषय-बेलिको चाहे कमल समझकर हो रह लीन । चाहे जहर भरे भोगोंको सलिल समझकर बन जा मीन ॥
Verse
पर न जहाँतक तुझे मिलेगा पावन प्रभु-पद-पद्म-पराग होगा नहीं जहाँतक उसमें अनुपम तव अनन्य अनुराग ॥
Verse
कर न चुकेगा तू जबतक अपनेको, बस उसके आधीन । होगा नहीं जहाँतक तू स्वर्गीय सरस सरसिज आसीन ॥
Verse
नहीं मिटेगा ताप वहाँतक, नहीं दूर होगी यह भ्रांति । नहीं मिलेगी सांति सुखप्रद नहीं मिटेगी भीषण श्रांति ॥
Verse
इससे हो सत्वर, सुन्दर हरि-चरण-सरोरुहमें तल्लीन । कर मकरंद मधुर आस्वादन पापरहित हो पावन पीन ॥
Verse
भय-भ्रम-भेद त्यागकर, सुखमय सतत सुधारस कर तू पान । शांत-अमर हो, शरणद चरण-युगलका कर नित गुण-गण-गान ॥
