dohAvalI
dhuna lāvanī - tāla kaharavā
धुन लावनी - ताल कहरवा
Verse
सौंप दिये मन-प्राण उसीको, मुखसे गाते उसका नाम । कर्माकर्म चुकाकर सारे चलते है अब उसके धाम ॥
Verse
इन्द्रियगण लेकर विषयोको मरा करें इच्छा-अनुसार । हम तो है अनुगत उसके ही, वही हमारा प्राणाधार ॥
Verse
प्रेम उसीके-से प्रेमिक बन, गाते सब उसका गुणगान । उसकी नासा पुष्प उसीके-से लेती नित उसकी घ्राण ॥
Verse
उसके प्राणोंकी व्याकुलता सब प्राणोंमें जाग रही । इसी हेतु बैठे योगासन वृत्ति उसीमें लाग रही ॥
Verse
उसके ही रससे रसिका बन रसना हो गइ दीवानी । विषयोंके रस विरस हुए सब, नही कर सके मनमानी ॥
Verse
आँख उसीकी देख रही नित उसका रूप परम सुन्दर । कान उसीके सुनते उसका सदा सुरीला कंठस्वर ॥
Verse
देह उसीकी करती नित आवेग-भरा परसन उससे । मन-पाण भर उठे, दीखता सारा जगत भरा उससे ॥
Verse
सभी भुलाकर सोच रहा वह कहाँ? कौन मेरा मनचोर । ह्रदय-सलिलके अगाध तलमें खोजूँगा, यदि पाऊँ छोर ॥
Verse
जब वह अपने प्राणोंको मेरे प्राणोंमें दिखलाता । दोनों कूल डूब जाते है, कुछ भी नजर नही आता ॥
Verse
माता-पिता वही हम सबका, भाई-बन्धु-पुत्र-दारा । है सर्वस्व वही सबका बस, उससे भरा विश्व सारा ॥
Verse
है वह जीवनसखा हमारा, है वह परम हमारा धन । अन्तस्तलमें बैठे है टुक करनेको उसके दर्शन ॥
Verse
जब वह दोनों भुजा उठाकर, अपनी ओर बुलाता है । सब सुख तजकर मन उसके ही पीछे दौड़ा जाता है ॥
Verse
सब कुछ भूल नाच उठते है हँसना औ रोन तजकर । चरण-कूलकी तरफ दौड़ते, भग्न जीर्ण नौका लेकर ॥
Verse
आशा सकल बहाकर उस प्यारेके अरुण चरण-तलमें ॥
Verse
कूद पड़ेंगे डूबे चाहे तर निकले कूलस्थलमें ॥
Verse
इस जगके जो कुछ भी सुख है, सो सब रहे उसीके पास । अरुण-चरणके स्पर्शमात्रसे, मिटी हमारी सारी आस ॥
Verse
किसी वस्तुकी चाह नही है, मिटा चाहना, पाना सब । बैठे है भव ती भरोसा किये युगल चरणोंका अब ॥
Verse
अब तो बंध-मोक्षकी इच्छा ब्याकुल कभी न करती है । मुखडा ही नित नव बंधन है मुक्ति चरणसे झरती है ॥
Verse
चाहे अपने पास बिठा ले, चाहे दूर फेंक देवे । दूर रहे या पास रहे हम संतत चरणमूल सेवे ॥
