dohAvalI
dhuna lāvanī - tāla kaharavā
धुन लावनी - ताल कहरवा
Verse
ज्यों-ज्यों मैं पीछे हटता हूँ त्यों-त्यों तुम आगे आते । छिपे हुए परदोंमे अपना मोहन मुखड़ा दिखलाते ॥
Verse
पर मै अन्धा नही देखता परदोंके अंदरकी चीज । मोह-मुग्ध मैं देखा करता परदे बहुरंगे नाचीज ॥
Verse
परदोंके अंदरसे तुम हँसते प्यारी मधुरी हाँसी । चित खींचनेको तुम तुरत बजा देते मीठी बाँसी ॥
Verse
सुनता हूँ, मोहित होता, दर्शनकी भी इच्छा करता । पाता नही देख, पर, जडमति इधर-उधर मारा फिरता ॥
Verse
तरह-तरहसे ध्यान खींचते करते विविध भाँति संकेत । चौकन्ना-सा रह जाता हूँ, नहीं समझता मूर्ख अचेत ॥
Verse
तो भी नहीं ऊबते हो तुम, परदा जरा उठाते हो । धीरेसे संबोधन करके अपने निकट बुलाते हो ॥
Verse
इतनेपर भी नही देखता, सिंह-गर्जना तब करते । तन-मन-प्राण काँप उठते है, नही धीर कोई धरते ॥
Verse
डरता, भाग छूटता, तब आश्वासन देकर समझाते । ज्यों-ज्यों मैं पीछे हटता हूँ त्यों-त्यों तुम आगे आते ॥
