Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

rāga dhuna lāvanī - tāla kaharavā

राग धुन लावनी - ताल कहरवा

Verse

पलभर पहले जो कहता था, यह धन मेरा यह घर मेरा । प्राणोंके तनसे जाते ही उसको लाकर बाहर गिरा ॥

Verse

जिस चटक-मटक औ फैसनपर तू है इतना भूला फिरता । जिस पद-गौरवके रौरवमें दिन-रात शौकसे है गिरता ॥

Verse

जिस तड़क-भड़क औ मौज मजोंमें फुरसत नही तुझे मिलती । जिस गान तान औ गप्प-शप्पमें सदा जीभ तेरी हिलती ॥

Verse

इन सभी साज-सामानोंसे छुट जायेगा रिश्ता तेरा । प्राणोंके तनसे जाते ही उसको लाकर बाहर गिरा ॥१॥

Verse

जिस धन-दौलतके पानेको तू आठों पहर भटकता है । जिस भोगोंका अभाव तेरे अंतरमें सदा खटकता है ॥

Verse

जिस सबल देह सुंदर आकृतिपर तू इतना अकड़ा जाता । जिन विषयोमें सुख देख रहा, पर कभी नहीं पकडे पाता ॥

Verse

इस धन, जीवन, बल, रूप सभीसे टूटेगा नाता तेरा । प्राणोंके तनसे जाते ही उसको लाकर बाहर गेरा ॥२॥

Verse

जिस तनको सुख पहुँचानेको तू ऊँचे महल बनाता है । जिसके विलासके लिये निरंतर चुन-चुन साज सजाता है ॥

Verse

जिसको सुंदर दिखलानेको है साबुन तेल लगाता तू । जिसकी रक्षाके लिये सदा है देवी-देव मनाता तू ॥

Verse

वह धूलि-धूसरित हो जायेगा सोने-सा शरीर तेरा । प्राणोंके तनसे जाते ही उसको लाकर बाहर गेरा ॥३॥

Verse

जिस नश्वर तनके लिये किसीसे लड़नेमें नहिं सकुचाता । जिस तनके लिये हाथ फैलाते जरा नहीं तू शरमाता ॥

Verse

जो चोर डाकुओंके डरसे नित पहरोंके अंदर सोता । जो छायाको भी भूत समझकर डरता है व्याकुल होता ॥

Verse

वह देह खाक हो पड़ा अकेला सूने मरघटमें तेरा । प्राणोंके तनसे जाते ही उसको लाकर बाहर गेरा ॥४॥

Verse

जिन माता-पिता, पुत्र-स्वामीको अपना मान रहा है तू । जिन मित्र-बन्धुओंको, वैभवको अपना जान रहा है तू ॥

Verse

है जिनसे यह सम्बन्ध टूटना कभी नहीं तैने जाना । है जिनके कारण अहंकारसे नहीं बड़ा किसको माना ॥

Verse

यह छूटेगा सम्बन्ध सभीसे, होगा जंगलमें डेरा । प्राणोम्के तनसे जाते ही उसको लाकर बाहर गेरा ॥५॥

Verse

है जिनके लिये भूल बैठा उस जगदीश्वरका पावन-नाम । तू जिनके लिये छोड़ सब सुक्रुत पापोंका है बना गुलाम ॥

Verse

रे भूले हुए जीव ! यह सब कुछ पड़े यहीं रह जायेंगे । जिनको तैने अपना समझा, वे सभी दूर हट जायेंगे ॥

Verse

हो जा सचेत ! अब व्यर्थ गवाँ मत जीवन यह अमूल्य तेरा । प्राणोके तनसे जाते ही उसको लाकर बाहर गेरा ॥६॥

rāga bhairavī - tāla rūpaka
rāga bhūpālī - tāla tīnatāla

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms