dohAvalI
rāga bhairavī - tāla rūpaka
राग भैरवी - ताल रूपक
Verse
चेत कर नर, चेत कर, गफलतमें सोना छोड़ दे । जाग उठ तत्काल, हरि-चरणोंमें चितको जोड़ दे ॥
Verse
मनुज-तन संसारमें मिलता नहीं है बार-बार । हो सजग, ले लाभ इसका, नाम प्रभुका मत बिसार ॥
Verse
विषय-मदमें चूर होकर क्यों दिवाना हो रहा । श्वास ये अनमोल तेरे, क्यों वृथा तू खो रहा ॥
Verse
त्याग दे आशा विषयकी, काट ममता-पासको । ध्यान कर हरिका सदा, कर सफल हर एक श्वासको ॥
Verse
विषय-मदको छोड़ हरि-पद प्रेम-मद तू पान कर । हो दिवाना प्रेममें श्रीरामका गुणगान कर ॥
Verse
परम प्रियतम ह्रदय-धनके प्रेम-मदमें चूर हो । छका रह दिन-रात तू आनंदमें भरपूर हो ॥
