Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

bhagavatkṛpā - rāga palāsa

भगवत्कृपा - राग पलास

Verse

पुत्र-शोक सन्तप्त कभी कर, दारुन दुख है देती । कभी अयश अपमान दानकर, मान सभी हर लेती ॥

Verse

कभी जगतके सुंदर सुख सब छीन, दीन मन करती । पथभ्रान्त कर कभी कठिन व्यवहार बिषम आचरती ॥१॥

Verse

पुत्र-कलत्र, राजबैभव बहु मान कभी है देती । दारुण दुख-दारिद्र्य-दीनता क्षणभरमें हर लेती ॥

Verse

पल-पलमें प्रत्येक दिशामें सतत कार्य है करती । कड़वी-मीठी औषध देकर व्यथा ह्रदयकी हरती ॥२॥

Verse

पर वही नहीं कदापि सहज ही परिचय अपना देती । चमक तुरत चंचल चपला-सी दृग अञ्चल ढक लेती ॥

Verse

जबतक इस घूँघटवालीका मुख नहि देखा जाता । नाना भाँति जीव तबतक अकुलाता, कष्ट उठाता ॥३॥

Verse

जिस दिन यह आवरण दूर कर दिव्य द्युति दिखलाती । परिचय दे, पहचान बताकर शीतल करती छाती ॥

Verse

उस दिनसे फिर सभी वस्तु परिपूर्ण दीखती उससे । संसृतिहारिणि सुधा-वृष्टि हो रही निरन्तर जिससे ॥४॥

Verse

सहज दयाकी मूरति देवीने जबसे अपनाया । महिमामय मुखमंड अपनेकी दिखला दी छाया ॥

Verse

तपसे अभय हुआ, आकुलता मिटी, प्रेम-रस छलका । मनका उतरा भार सभी, अब ह्रदय हो गया हलका ॥५॥

Verse

जिन विभीषिकाओंसे डरकर पहले था थर्राता । उनमें भव्य दिव्य दर्शन कर अब प्रमुदित मुसकाता ॥

Verse

भगवत्कृपा ! 'अकिंचन' तेरे ज्यों-ज्यों दर्शन पाता । त्यों-ही-त्यों आनंद-सिंधुमें गहरा डूबा जाता ॥६॥

rāga mālakośa - tāla tīnatāla
rāga bhairavī - tāla rūpaka

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms