dohAvalI
rāga bhūpālī - tāla tīnatāla
राग भूपाली - ताल तीनताल
Verse
तजो रे मन झूठे सुखकी आसा ।
Verse
हरि-पद भजो, तजो सब ममता, छोड़ बिषय-अभिलासा । बिषयनमें सुख सपनेहुँ नाहीं, केवल मात्र दुरासा ॥
Verse
कामिनि-सुत, पितु-मातु, बंधु, जस, कीरति सकल, सुपासा । छिनमहँ होत बियोग सबन्हते, कठिन काल जग नासा ॥
Verse
क्षणभंगुर सब बिषय, निरंतर बनत कालके ग्रासा । इनमें जो कोउ फिर सुख चाहत सो नित मरत पियासा ॥
Verse
प्रभु-पद-पदम सदा अबिनासी, सेवत परम हुलासा । मिलै परम सुख, घटै न कबहूँ, जिनके मन बिस्वासा ॥
