dohAvalI
dhuna lāvanī - tāla kaharavā
धुन लावनी - ताल कहरवा
Verse
विश्व-वाटिकाकी प्रति क्यारीमें क्यों नित फिरता माली । किसके लिये सुमन चुन-चुनकर सजा रहा सुन्दर डाली ॥
Verse
क्या तू नही देखता इन सुमनोंमें उसका प्यारा रूप । जिसके लिये विविध विधिसे, है हार गूँथता तू अपरूप ॥
Verse
बीजांकुर शाखा-उपशाखा, क्यारी-कुंज, लता-पत्ता । कण-कणमें है भरी हुई उस मोहनकी मधुरी सत्ता ॥
Verse
कमलोंका कोमल पराग विकसित गुलाबकी यह लाली ॥
Verse
सनी हुई है उससे सारे विश्व-बागकी हरियाली ॥
Verse
मधुर हास्य उसका ही पाकर खिलती नित नव-नव कलियाँ । उसकी मंजु मत्तता पाकर भ्रमर कर रहे रँगरँलियाँ ॥
Verse
पाकर सुस्वर कंठ उसीका विहग कूँजते चारों ओर । देख उसीको मेघरूपमें हर्षित होते चातक मोर ॥
Verse
हार गूँथकर कहाँ जायेगा उसे ढूँढने तू माली ? देख, इन्ही सुमनोंके अंदर उसकी मूरति मतवाली ॥
Verse
रूप रंग सौरभ-परागमें भरा उसीका प्यारा रूप । जिसके लिये इन्हे चुन-चुनकर हार गूँथता तू अपरूप ॥
