dohAvalI
saṃsāra - nāṭaka
संसार - नाटक
Verse
अनोखा अभिनय यह संसार ! रंगमंचपर होता नित नटवर-इच्छित ब्यापार ॥१॥
Verse
कोई है सुत सजा, किसीने धरा पिताका साज । कोई स्नेहमयी जननी बन करता नटका काज ॥२॥
Verse
कोई सज पत्नी, पति कोई करै प्रेमकी बात । कोई सुह्रद बना, बैरी बन कोई करता घात ॥३॥
Verse
कोई राजा-रंक बना, कोई कायर अति शूर । कोई अति दयालु बनता, कोई हिंसक अतिक्रूर ॥४॥
Verse
कोई ब्राह्मण, शूद्र, श्वपच है, कोई बनता मूढ़ । पंडित परम स्वाँग धर कोई करता बातें गूढ़ ।५॥
Verse
कोई रोता, हँसता कोई कोई है गंभीर । कोई कातर बन कराहता, कोई धरता धीर ॥६॥
Verse
रहते सभी स्वाँग अपनेके सभी भाँति अनुकूल । होती नाश पात्रता जो किंचित करता प्रतिकुल ॥७॥
Verse
मनमें सभी समझते है अपना सच्चा संबंध । इसीलिये आसक्त नही कर सकती उनको अंध ॥८॥
Verse
किसी वस्तुमें नही मानते कुछ भी अपना भाव । रंगमंच पर किंतु दिखाते तत्परतासे दाव ॥९॥
Verse
इसी तरह जगमें सब खेले खेल सभी अविकार । मायापति नटवर नायकके शुभ इंगित अनुसार ॥१०॥
