Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

rāga deśī khamāca - tāla kaharavā

राग देशी खमाच - ताल कहरवा

Verse

स्वागत ! स्वागत ! आओ प्यारे ! दर्शन दो नयनोंके तारे ॥

Verse

बालककी मधुरी हाँसीमें । मोहनकी मीठी बाँसीमें ॥

Verse

मित्रोंकी निःस्वार्थ प्रीतिमें ।प्रेमीगणकी मिलन-रीतिमें ॥

Verse

नारीके कोमल अंतरमे । योगीके ह्रदयाभ्यन्तरमें ॥

Verse

वीरोंके रणभूमि-मरणमें । दीनोंके संताप-हरणमें ॥

Verse

कर्मठके कर्म-प्रवाहमें । साधकके सात्त्विक उछाहमें ॥

Verse

भक्तोंके बगवान-शरणमें । ज्ञानवानके आत्मरमणमें ॥

Verse

संतोकी शुचि सरल भक्तिमें । अग्निदेवकी दाह-शक्तिमें ॥

Verse

गंगाकी पुनीत धारामें । पृथ्वी-पवन, व्योम-तारामें ॥

Verse

भास्करके प्रखर प्रकाशमें । शशधरके शीतल विकासमें ॥

Verse

कोकिलके कोमल सुस्वरमें । मत्त मयूरी केका-रवमें ॥

Verse

विकसित पुष्पोंकी कलियोंमे । काले नखराले अलियोंमें ॥

Verse

सबमें तुम्हे देखते सारे । पर न पकड़ पाते मतवारे ॥

Verse

निज पहचान बता दो प्यारे । छिपना छोडो, जग उजियारे ॥

Verse

स्वागत ! स्वागत आओ प्यारे ! मेरे जीवनके 'ध्रुवतारे' ॥

rāga bhairavī - gajala -tāla kavvālī
dhuna lāvanī - tāla kaharavā

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms