dohAvalI
rāga bhairavī - gajala -tāla kavvālī
राग भैरवी - गजल -ताल कव्वाली
Verse
प्रियतम ! न छिप सकोगे, चाहे जो वेश धर लो । अब हो चुकी ह, मुझको, पहचान वह तुम्हारी ॥
Verse
ढूँढ़ा तुम्हे अभीतक, मंदिर जा मस्जिदोमें । पर देख तौ न पाया वह माधुरी पियारी ॥
Verse
जिसने बताया जैसे, वैसे ही ढूँढा मैने । भटका, कहीं न दीखे, चैतन्य ! चित्तहारी ॥
Verse
बस, बेतरह हराया, आया जो पास मेरे । तुमको, बता-बताकर, शब्दोंकी मार मारी ॥
Verse
पर देखकर न तुमको, था सोचता यों मनमें । है वा नहीं है जगमें सत्ता कही तुम्हारी ॥
Verse
संदेह जब यों होता, झाँकी-सी मार जाते । तिरछी नजरसे हँसकर, छिपते तुरत बिहारी ॥
Verse
बिजली-सी दौड जाती, सन-सन शरीर करता । होती थी इन्द्रियाँ सब प्रखर प्रकाशकारी ॥
Verse
तब दीखता था मुझको, फैला प्रकाश सबमें । प्राणेश ! बस, तुम्हारा, वह दिव्य मोदकारी ॥
Verse
आँधी-सी एक आती, धन कीर्ति-कामिनीकी । सारा प्रकाश ढकता, उस तमसे अंधकारी ॥
Verse
आ-आके इस तरह तुम, यों बार-बार जाते । मुझको न थी तुम्हारी पहचा पुण्यकारी ॥
Verse
आँखोंमें बैठ करके तुम देखते हो सबको । कानोमें बैठ सुनते तुम शब्द सौख्यकारी ॥
Verse
नाकोंसे गंध लेते रसनासे चाखते तुम । हो स्पर्श तुम ही करते, लीला विचित्रकारी ॥
Verse
प्राणोमें, चित्त-मनमें मतिमें, अहंमे, तूमे । सबमें पसार करके तुम खेलते खिलारी ॥
Verse
बेढब नकाबपोशी रक्खी है सीख तुमने । अंदर समाके सबके छिपते, अजीब यारी ॥
Verse
जिसको दिखाया तुमने परदा हटाके अपना । वह रूप-रंग अनोखा, प्रेमोन्मत्तकारी ॥
Verse
पिर भूलता नही वह, औ भूल भी न सकता । पहचान नित्य होती पारस्परिक तुम्हारी ॥
Verse
आँधी कभी न आती, आँखे न चौधियाती । वह दिव्य दृष्टि पाकर होता सदा सुखारी ॥
Verse
सुख-दुःख जय-पराजय, तम-तेज, यश-अयशमें । दिखती उसे सभीमें छबि मोहिनी तुम्हारी ॥
Verse
फिर देखता वह तुमसे सारा जगत भरा है । अपनी जरा-सी सत्ता वह देखता न न्यारी ॥
Verse
तुम हो समाये सबमे, वह है समाया तुममे । भय-भेद-भ्रांति मिटती उस एक छनमें सारी ॥
