dohAvalI
rāga bāgeśrī - tāla tīnatāla
राग बागेश्री - ताल तीनताल
Verse
समझा, इस 'मै' में औं तुझमें किस तरहका भेद नही । इस विशाल 'मैं' की व्यापकतामें कोई बिच्छेद नही ॥
Verse
तुझसे भरे हुए इस 'मैं' में हुआ कभी भी खेद नही । सदानंद-परिपूर्ण एकरस, कोई भेदाभेद नही ॥
Verse
बिगड़ता बनता यह संसार । किंतु 'तू' चिर-नूतन, सुकुमार ॥
Verse
'मै' तथा 'तू' का यह उपचार । सभी कुछ है तेरा विस्तार ॥
Verse
धन्य तू औ तेरा ब्यापार ! परम प्रिय मेरे प्राणाधार !
