dohAvalI
rāga bāgeśrī - tāla tīnatāla
राग बागेश्री - ताल तीनताल
Verse
'मै-मै' कहता भटक रहा, भवसागरकी चोटें सहता । नहीं परंतु जानता 'मै' है कौन तथा कैसे कहता? यदि शरीर ही 'मै' होता, तो सबमें 'मै' कैसे रहता ॥
Verse
होता 'मै' मन-इन्द्रिय तो, इनको मेरे कैसे कहता? सुन रहा छिपकर सारी बात । देखता सभी घात-प्रतिघात ॥
Verse
हो गयी उससे अब पहचान । वही मै, भेद गया हूँ जान ॥
Verse
उसीमें समा रहा तू यार ! परम प्रिय मेरे प्राणाधार !
