dohAvalI
rāga bāgeśrī - tāla tīnatāla
राग बागेश्री - ताल तीनताल
Verse
बाल, युवा, वृद्धावस्था है तीनों पूरी हो जाती । मरण अनंतर पूर्वजन्मकी संतत है बारी आती ॥
Verse
घूम रही मायाचक्री यह कभी नहीं रुकने पाती । पर 'मैं-मैं' की एक भावना कभी नही मेरी जाती ॥
Verse
भले हो कोई कैसा स्वाँग । पड़ गयी सब कुओंमें भाँग ॥
Verse
इसीसे यह 'मै' 'मै' की राग । गा रहा, कभी न सकता त्याग ॥
Verse
कौन यह 'मै', कैसा आकार? परम प्रिय मेरे प्राणाधार !
