dohAvalI
rāga bāgeśrī - tāla tīnatāla
राग बागेश्री - ताल तीनताल
Verse
पिता चले, जननी भी बिछुड़ी, शक्ति और सौन्दर्य गया । पत्नी भी चल बसी, शेष वयमें उसने भी न की दया ॥
Verse
धीरे-धीरे पुत्रोंसे भी सार नाता टूट गया । पूर्वजन्मकी भाँति पुनः यमदूतोंके आधीन भया ॥
Verse
हुआ परवश अधीर बेहाल । चल सकी एक न मेरी चाल ॥
Verse
भटकते बीता अगणित काल । बिबिध देहोंमें क्षुद्र-विशाल ॥
Verse
अनोखा यह कैसा ब्यवहार ।
Verse
परम प्रिय मेरे प्राणाधार !
