dohAvalI
rāga bāgeśrī - tāla tīnatāla
राग बागेश्री - ताल तीनताल
Verse
मन सत-संगति नित कीजै । संत-मिलन त्रय-ताप नसावन, संतचरण चित दीजै ॥
Verse
संतन निकट नित्यप्रति जइये, हरिनामामृत पीजै ॥
Verse
संतनि सकल भाँति नित सेइय, सब बिधि मुदित करीजै ॥
Verse
संतन महँ बिस्वास करिय नित, श्रद्धा अतिसय कीजै । संतहि नित हरिरूप निहारिय, संत कहे सोइ कीजै ॥
Verse
हरिको सकल मरम ते जानहिं, तिनसौं सब सुनि लीजै । सुनि-सुनि मनमँह धारन कीजै, मन तासों रँगि लीजै ॥
Verse
संत सुह्रद जे पंथ बतावैं, तेहि पथ गमन करीजै ॥
Verse
झटपट हरिके धाम पहुँचिये, प्रमुदित दरसन कीजै ॥
