dohAvalI
rāga bihāga - tāla tīnatāla
राग बिहाग - ताल तीनताल
Verse
दुर्जन संग कबहुँ नहिं कीजै । दुर्जन-मिलन सदा दुखदाई, तिनसौं पृथक रहीजै ॥
Verse
दुर्जनकी मीठी बानी सुनि, तनिक प्रतीति न कीजै । छाड़िय बिष सम ताहि निरंतर, मनहिं थान जनि दीजै ॥
Verse
दुर्जन संग कुमति अति उपजै, हरि-मारग मति छीजै । छूटै प्रेम-भजन श्रीहरिको, मन बिषयनमैं भीजै ॥
Verse
बिनसै सकल सांति सुख मनके, सिर धुनि-धुनि कर मीजैं । मन अस दुर्जन दुखनिधि परिहरि, सत संगति रति कीजै ॥
