Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

rāga bhairavī

राग भैरवी

Verse

सकुच भरे अधखिले सुमनमें छिपकर रहता प्रेम-पराग । नव-दर्शनमें मुग्ध प्राणका होगा मूक मधुर अनुराग ॥

Verse

भय लज्जा, संकोच सहम, सहसा वाणीका निपट निरोध । वाचारहित, नेत्र-मुख अवनत, हास्यहीन, बालकवत क्रोध ॥

Verse

जो उसने था किया, इसी स्वाभाविक रसका ही व्यवहार । तो देना था तुम्हे चाहिये उसे हर्षसे अपना प्यार ॥

Verse

ह्रदयंगम करना आवश्यक था वह सरल प्रणयका भाव । नही तिरस्कृत करना था नवप्रेमिकका वह गूँगा चाव ॥

Verse

प्रथम मिलनमें ही क्या समुचित है समस्त-संकोच-विनाश । क्या उससे वस्तुतः नही होता नवीन मधु-रसका नाश ॥

Verse

नव कलिकाके लिये चाहना असमयमें ही पूर्ण विकास । क्या है नहि अप्राकृत और असंगत उससे ऐसी आस ? ॥

Verse

क्या नववधू कभी मुखरा बन कर सक्ती प्रियसे परिहास । क्या वह मूर्खा या संदिग्धा बन सह सक्ती मिथ्या त्रास ? ॥

Verse

क्या वह प्रौढ़ा सदृश खोल अवगुंठन कर सकती रस-भंग? । क्या बहने देती, मर्यादा तजकर, सहसा हास्य-तरंग? ॥

Verse

क्या 'मूकास्वादनवत् होता नहीं प्रेमका असली रूप? । क्या उसमें है नही झलकता प्रेम-पयोधि गँभीर अनूप ?॥

Verse

क्या है नहीं प्रसन्न इष्टको मानस-पूजा ही करती ? । क्या वह नही बाह्य पूजासे बढ़कर इष्ट ह्रदय हरती ॥

Verse

यदि नव प्रेमिकने तुमको पूजा केवल मनसे ही नाथ? । स्तंभित, कंपित, मुग्ध हर्षसे कह-सुन कुछ भी सका न साथ ॥

Verse

क्या इससे हे प्रेमिकवर ! प्रभु ! हुआ तुम्हारा कुछ अपमान ? । क्या इसमें अपराध मानते सरल भक्तका? हे भगवान ! ॥

Verse

यदि ऐसा है नही देव ! तो क्यों फिर होते अंतर्द्धान? । क्यों दर्शनसे वंचित करते, क्यो दिखलाते इतना मान? ॥

Verse

क्यों आँखोंसे ओझल होते, पता नहीं क्यों बतलाते? । क्यों भक्तोंको सुख पहुँचाने नहीं शीघ्र सम्मुख आते? ॥

rāga bhīmapalāsī
āratī

Read next

More on राग भैरवी

  • राग भैरवी - ताल रूपकDohavali
  • राग भैरवीDohavali
  • राग भैरवीDohavali
  • राग भैरवीDohavali
  • राग भैरवी - ताल दादराDohavali
  • राग भैरवी- ताल झपतालDohavali

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms