Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

rāga bhīmapalāsī

राग भीमपलासी

Verse

पतित नही जो होते जगमें, कौन पतितपावन कहता ? अधमोंके अस्तित्व बिना अधमोद्धारण कैसे कहता ॥

Verse

होते नही पातकी, 'पातकि-तारण' तुमको कहता कौन ? दीन हुए बिन, दीनदयालो ! दीनबंधु फिर कहता कौन? ॥

Verse

पतित, अधम, पापी दीनोंको क्योंकर तुम बिसार सकते । जिनसे नाम कमाया तुमने, क्योंकर उन्हें टाल सकते ॥

Verse

चारों गुण मुझमें पूरे, मै तो विशेष अधिकारी हूँ । नाम बचानेका साधन हूँ, यों भी तो उपकारी हूँ ॥

Verse

इतनेपर भी नाथ ! तुम्हे यदि मेरा स्मरण नहीं होगा । दोष क्षमा हो, इन नामोंका रक्षण फिर क्योंकर होगा ॥

Verse

सुन प्रलापयुत पुकार, अब तो करिये नाथ ! शीघ्र उद्धार । नही, छोडिये, नामोंको यों कहनेको होता लाचार ॥

Verse

जिसके कोई नही, तुम्ही उसके रक्षक कहलाते हो ।

Verse

मुझे नाथ अपनोमें फिर क्यों इतना सकुचाते हो ? नाम तुम्हारे चिर सार्थक है मेरा दृढ़ विश्वास यही । इसी हेतु, पावन कीजै प्रभु ! मुझे कहींसे आस नही ॥

Verse

चरणोंको दृढ़ पकड़े हूँ, अब नहीं हटूँगा किसी तरह । भले फेंक दो, नही सुहाता अगर पड़ा भी इसी तरह ॥

Verse

पर यह रखना, स्मरण नाथ ! जो यों दुतकारोगे हमको ।

Verse

अशरणशरण, अनाथनाथ, प्रभु कौन कहेगा फिर तुमको?

rāga bhairavī
rāga bhairavī

Read next

More on राग भीमपलासी

  • राग भीमपलासी- ताल तीनतालDohavali
  • राग भीमपलासी - ताल तीनतालDohavali
  • राग भीमपलासीDohavali
  • राग भीमपलासी - ताल तितालाDohavali

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms