dohAvalI
rāga bhīmapalāsī
राग भीमपलासी
Verse
हे नाथ ! तुम्ही सबके मालिक तुम ही सबके रखवारे हो । तुम ही सब जगमें व्याप रहे, विभु ! रूप अनेकों धारे हो ॥
Verse
तुमही नभ, जल, थल, अग्नि तुम्ही, तुम सूरज-चाँद-सितारे हो । यह सभी चराचर है तुममें, तुम ही सबके ध्रुवतारे हो ॥
Verse
हम महामूढ़ अज्ञानीजन, प्रभु ! भवसागरमें डूब रहे । नहिं नेक तुम्हारी भक्ति करे, मन मलिन विषयमें खूब रहे ॥
Verse
सत्सङ्गतिमें नहि जायँ कभी, खल सङ्गतिमें भरपूर रहे । सहते दारुण दुख दिवस-रैन, हम सच्चे सुखसे दूर रहे ॥
Verse
तुम दीनबन्धु जगपावन हो, हम दीन, पतित अति भारी है । है नही जगतमें ठौर कहीं, हम आये शरण तुम्हारी है ॥
Verse
हम पड़े तुम्हारे है दरपर, तुमपर तन-मन-धन वारे है । अब कष्ट हरो, हरि हे हमरे, हम निंदित निपट, दुखारे है ॥
Verse
इस टूटी-फूटी नैयाको भवसागरसे खेना होगा । फिर निज हाथोंसे नाथ ! उठाकर पास बिठा लेना होगा ॥
Verse
हे अशरणशरण, अनाथनाथ, अब तो आश्रय देना होगा । हमको निज चरणोंका निश्चित नित दास बना लेना होगा ॥
