dohAvalI
rāga āsāvarī
राग आसावरी
Verse
बना दो बुद्धिहीन भगवान ॥
Verse
तर्क-शक्ति सारी ही हर लो, हरो ज्ञान-विज्ञान । हरो सभ्यता, शिक्षा, संस्कृति, नये जगतकी शान ॥
Verse
विद्या-धन-मद हरो,हरो हे हरे ! सभी अभिमान । नीति भीतिसे पिंड छुड़ाकर करो सरलता-दान ॥
Verse
नहीं चाहिये भोग-याग कुछ, नहीं मान-सन्मान । ग्राम्य, गँवार बना दो, तृणसम दीन, निपट निर्मान ॥
Verse
भर दो ह्रदय भक्ति-श्रद्धासे करो प्रेमका दान । प्रेमसिन्धु ! निज मध्य डुबाकर मेटो नामनिशान ॥
