dohAvalI
rāga āsāvarī
राग आसावरी
Verse
खड़ा अपराधी प्रभुके द्वार ! न्याय चाहता, क्षमा नहीं, दो दण्ड दोष अनुसार ॥१॥
Verse
अर्थ-दण्ड देना चाहो तो करो स्वार्थ सब छार । रहने मत दो कुछ भी इसके 'अपना' 'मेरा' कार ॥२॥
Verse
कैद अगर करना चाहो तो प्रेम-बेड़ियाँ डार । रक्खो बाँध इसे नित निज चरणोंके कारागार ॥३॥
Verse
निर्वासित करना चाहो तो लूटो घर-संसार । पहुँचा दो सत्वर दोषीको भव-समुद्रके पार ॥४॥
Verse
कभी न आने दो फिर वापस, मरने दो बेकार । बह जाने दो इसे वहाँ सच्चिदानन्दकी धार ॥५॥
