Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

rāga bhairavī

राग भैरवी

Verse

होगा कब वह सुदिन समय शुभ, मायावी मन बनकर दीन । मोहमुक्त हो हो जायेगा, पावन प्रभु-चरणोंमें लीन ॥

Verse

कब जगकी झूठी बातोंसे, हो जावेगी घृणा इसे । कब समझेगा उसे भयानक, मान रहा रमणीय जिसे ॥

Verse

कब गुरु-चरणोंकी रजको यह, निज मस्तकपर धारेगा । काम-क्रोध-लोभादि वैरियोंको, कब हठसे मारेगा ॥

Verse

पुण्यभूमि ऋषिसेवितमें कब, होगा इसका निर्जन-वास । गंगाकी पुनीत धारासे कब सब अघका होगा नास ॥

Verse

कब छोड़ेंगी सबल इन्द्रियाँ अपने विषयोंमें रमना । कब सीखेंगी उलटी आकर, अन्तरमें उसके जमना ॥

Verse

कब साधनके प्रकर तेजसे सारा तम मिट जायेगा । कब मन विषय विमुख हो हरिकी विमल भक्तिको पायेगा ॥

Verse

धन-जन-पदकी प्रबल लालसा कष्टमयि कब छूटेगी । मान-बड़ाई, 'मै मेरे' की फाँसी कब यह टूटेगी ॥

Verse

कब यह मोह स्वप्न छूटेगा, कब प्रपंचका होगा बाध । परवैराग्य प्रकट कब होगा, कब सुख होगा इसे अगाध ॥

Verse

कब भवभयके कारण मिथ्या अहंकारका होगा नास । कब सच्चा स्वरूप दीखेगा, छूट जायगा देहाध्यास ॥

Verse

कब सबके आहार एक भूमा-सुखका मुख दीखेगा । कब यह सब भेदोंमें नित्य अभेद देखना सीखेगा ॥

Verse

कब प्रतिबिम्ब बिम्ब होगा, कब नहीं रहेगा चित-आभास । निजानन्द निर्मल अज अव्ययमेम कब होगा नित्य निवास ॥

rāga āsāvarī
rāga āsāvarī

Read next

More on राग भैरवी

  • राग भैरवी - ताल रूपकDohavali
  • राग भैरवीDohavali
  • राग भैरवीDohavali
  • राग भैरवीDohavali
  • राग भैरवी - ताल दादराDohavali
  • राग भैरवी- ताल झपतालDohavali

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms