dohAvalI
rāga bhairavī- tāla jhapatāla
राग भैरवी- ताल झपताल
Verse
कर मन हरिको ध्यान, राम गुन गाइये । प्रेम-मगन सब देह सुरति बिसराइये ॥
Verse
हरि-संकीर्तन करत अश्रुधारा बहै । गदगद होवे कंठ-परम सुख सो लहै ॥
Verse
पुलकित तनु हरि-प्रेम ह्रदय जो नाचही । सुर-मुनि ताकी अनुपम गति नित जाचही ॥
Verse
नाम लेत मुख हँसत, कबहुँ कर रुदनही । ताको हिय नित करहिं दयामय सदनही ॥
