Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

cAlIsA

śrī hanumāna cālīsā

श्री हनुमान चालीसा

Verse

श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुर सुधारि । बरनउं रघुबर विमल जसु, जो दायकु पल चारि ॥

Verse

बुद्घिहीन तनु जानिकै, सुमिरौं पवन-कुमार । बल बुद्घि विघा देहु मोहि, हरहु कलेश विकार ॥

Verse

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर । जय कपीस तिहुं लोग उजागर ॥

Verse

रामदूत अतुलित बल धामा । अंजनि पुत्र पवनसुत नामा ॥

Verse

महावीर विक्रम बजरंगी । कुमति निवार सुमति के संगी ॥

Verse

कंचन बरन विराज सुवेसा । कानन कुण्डल कुंचित केसा ॥

Verse

हाथ वज्र औ ध्वजा विराजै । कांधे मूंज जनेऊ साजै ॥

Verse

शंकर सुवन केसरी नन्दन । तेज प्रताप महा जगवन्दन ॥

Verse

विघावान गुणी अति चातुर । राम काज करिबे को आतुर ॥

Verse

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया । राम लखन सीता मन बसिया ॥

Verse

सूक्ष्म रुप धरि सियहिं दिखावा । विकट रुप धरि लंक जरावा ॥

Verse

भीम रुप धरि असुर संहारे । रामचन्द्रजी के काज संवारे ॥

Verse

लाय संजीवन लखन जियाये । श्री रघुवीर हरषि उर लाये ॥

Verse

रघुपति कीन्हीं बहुत बड़ाई । तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई ॥

Verse

सहस बदन तुम्हरो यश गावै । अस कहि श्री पति कंठ लगावै ॥

Verse

सनकादिक ब्रहादि मुनीसा । नारद सारद सहित अहीसा ॥

Verse

यह कुबेर दिकपाल जहां ते । कवि कोबिद कहि सके कहां ते ॥

Verse

तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा । राम मिलाय राजपद दीन्हा ॥

Verse

तुम्हरो मन्त्र विभीषन माना । लंकेश्वर भये सब जग जाना ॥

Verse

जुग सहस्त्र योजन पर भानू । लाल्यो ताहि मधुर फल जानू ॥

Verse

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माही । जलधि लांघि गए अचरज नाहीं ॥

Verse

दुर्गम काज जगत के जेते । सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते ॥

Verse

राम दुआरे तुम रखवारे । होत न आज्ञा बिनु पैसारे ॥

Verse

सब सुख लहै तुम्हारी सरना । तुम रक्षक काहू को डरना ॥

Verse

आपन तेज सम्हारो आपै । तीनों लोक हांक ते कांपै ॥

Verse

भूत पिशाच निकट नहिं आवै । महाबीर जब नाम सुनावै ॥

Verse

नासै रोग हरै सब पीरा । जपत निरन्तर हनुमत बीरा ॥

Verse

संकट ते हनुमान छुड़ावै । मन क्रम वचन ध्यान जो लावै ॥

Verse

सब पर राम तपस्वी राजा । तिनके काज सकल तुम साजा ॥

Verse

और मनोरथ जो कोई लावै । सोइ अमित जीवन फल पावै ॥

Verse

चारों जुग परताप तुम्हारा । है परसिद्घ जगत उजियारा ॥

Verse

साधु सन्त के तुम रखवारे । असुर निकन्दन राम दुलारे ॥

Verse

अष्ट सिद्घि नवनिधि के दाता । अस वर दीन जानकी माता ॥

Verse

राम रसायन तुम्हरे पासा । सदा रहो रघुपति के दासा ॥

Verse

तुम्हरे भजन राम को पावै । जनम जनम के दुख बिसरावै ॥

Verse

अन्तकाल रघुबर पुर जाई । जहाँ जन्म हरि-भक्त कहाई ॥

Verse

और देवता चित्त न धरई । हनुमत सेई सर्व सुख करई ॥

Verse

संकट कटै मिटै सब पीरा । जो सुमिरै हनुमत बलबीरा ॥

Verse

जय जय जय हनुमान गुसांई । कृपा करहु गुरुदेव की नाई ॥

Verse

जो शत बार पाठ कर सोई । छूटहिं बंदि महासुख होई ॥

Verse

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा । होय सिद्घि साखी गौरीसा ॥

Verse

तुलसीदास सदा हरि चेरा । कीजै नाथ हृदय महं डेरा ॥

Verse

॥ दोहा ॥

Verse

पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रुप । राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप ॥

śrī sarasvatī cālīsā
śrī gāyatrī cālīsā

Read next

More on हनुमान

  • श्री हनुमान जी की आरतीAartis
  • सङ्कटमोचन हनुमानाष्टकम्Ashtakam
  • श्री हनुमान सहस्त्रनामस्तोत्रम्Sahasranama
  • हनुमान् चालीसाStotra
  • आपदुद्धारक-द्वादशमुख-हनुमान्-स्तोत्रम्Stotra
  • सुन्दरहनुमान् महामन्त्रनामस्तोत्रम्Stotra

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms