cAlIsA
śrī sarasvatī cālīsā
श्री सरस्वती चालीसा
Verse
जय श्रीसकल बुद्घि बलरासी । जय सर्वज्ञ अमर अविनाशी ॥
Verse
जय जय जय वीणाकर धारी । करती सदा सुहंस सवारी ॥
Verse
रुप चतुर्भुज धारी माता । सकल विश्व अन्दर विख्याता ॥
Verse
जग में पाप बुद्घि जब होती । तबहि धर्म की फीकी ज्योति ॥
Verse
तबहि मातु का निज अवतारा । पाप हीन करती महितारा ॥
Verse
बाल्मीकि जी थे हत्यारा । तव प्रसाद जानै संसारा ॥
Verse
रामचरित जो रचे बनाई । आदि कवि पदवी को पाई ॥
Verse
कालिदास जो भये विख्याता । तेरी कृपा दृष्टि से माता ॥
Verse
तुलसी सूर आदि विद्घाना । और भये जो ज्ञानी नाना ॥
Verse
तिन्ह न और रहेउ अवलम्बा । केवल कृपा आपकी अमबा ॥
Verse
करहु कृपा सोई मातु भवानी । दुखित दीन निज दासहिं जानी ॥
Verse
पुत्र करइ अपराध बहूता । तेहि न धरइ चित एकउ माता ॥
Verse
राखु लाज जननी अब मेरी । विनय करउं भांति बहुतेरी ॥
Verse
मैं अनाथ तेरी अवलंबा । कृपा करउ जय जय जगदम्बा ॥
Verse
मधुकैटभ जो अति बलवाना । बाहुयुद्घ विष्णु से ठाना ॥
Verse
समर हजार पांच में घोरा । फिर भी मुख उनसे नहीं मोरा ॥
Verse
मातु सहाय कीन्ह तेहि काला । बुद्घि विपरीत भई खलहाला ॥
Verse
तेहि ते मृत्यु भई खल केरी । पुरवहु मातु मनोरथ मेरी ॥
Verse
चण्ड मुण्ड जो थे विख्याता । क्षण महु संहारे उन माता ॥
Verse
रक्तबीज से समरथ पापी । सुर मुन हृदय धरा सब कांपी ॥
Verse
काटेउ सिर जिम कदली खम्बा । बार बार बिनवउं जगदंबा ॥
Verse
जगप्रसिद्घ जो शुंभ निशुंभा । क्षण में बांधे ताहि तूं अम्बा ॥
Verse
भरत-मातु बुद्घि फेरेउ जाई । रामचन्द्र बनवास कराई ॥
Verse
एहि विधि रावन वध तू कीन्हा । सुन नर मुनि सबको सुख दीन्हा ॥
Verse
को समरथ तव यश गुन गाना । निगम अनादि अनंत बखाना ॥
Verse
विष्णु रुद्र जस सकैं न मारी । जिनकी हो तुम रक्षाकारी ॥
Verse
रक्त दन्तिका और शताक्षी । नाम अपार है दानवभक्षी ॥
Verse
दुर्गम काज धरा पर कीन्हा । दुर्गा नाम सकल जग लीन्हा ॥
Verse
दुर्ग आदि हरनी तू माता । कृपा करहु जब जब सुखदाता ॥
Verse
नृप कोपित को मारन चाहै । कानन में घेरे मृग नाहै ॥
Verse
सागर मध्य पोत के भंगे । अति तूफान नहिं कोऊ संगे ॥
Verse
भूत प्रेत बाधा या दुःख में । हो दरिद्र अथवा संकट में ॥
Verse
नाम जपे मंगल सब होई । संशय इसमें करइ न कोई ॥
Verse
पुत्रहीन जो आतुर भाई । सबै छांड़ि पूजें एहि भाई ॥
Verse
करै पाठ नित यह चालीसा । होय पुत्र सुन्दर गुण ईसा ॥
Verse
धूपादिक नैवेघ चढ़ावै । संकट रहित अवश्य हो जावै ॥
Verse
भक्ति मातु की करै हमेशा । निकट न आवै ताहि कलेशा ॥
Verse
बंदी पाठ करै सत बारा । बंदी पाश दूर हो सारा ॥
Verse
रामसागर बांधि हेतु भवानी । कीजै कृपा दास निज जानी ॥
Verse
॥ दोहा ॥
Verse
मातु सूर्य कान्त तव, अन्धकार मम रुप । डूबन से रक्षा करहु परुं न मैं भव कूप ॥
Verse
बलबुद्घि विघा देहु मोहि, सुनहु सरस्वती मातु । रामसागर अधम को आश्रय तू दे दातु ॥
