Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

cAlIsA

śrī gāyatrī cālīsā

श्री गायत्री चालीसा

Verse

ह्रीं श्रीं क्लीं मेधा प्रभा जीवन ज्योति प्रचण्ड ॥

Verse

शान्ति कान्ति जागृत प्रगति रचना शक्ति अखण्ड ॥१॥

Verse

जगत जननी मङ्गल करनि गायत्री सुखधाम । प्रणवों सावित्री स्वधा स्वाहा पूरन काम ॥२॥

Verse

भूर्भुवः स्वःॐ युत जननी । गायत्री नित कलिमल दहनी ॥

Verse

अक्षर चौबिस परम पुनीता । इनमें बसें शास्त्र, श्रुति, गीता ॥

Verse

शाश्वत सतोगुणी सतरुपा । सत्य सनातन सुधा अनूपा ॥

Verse

हंसारुढ़ सितम्बर धारी । स्वर्णकांति शुचि गगन बिहारी ॥

Verse

पुस्तक पुष्प कमंडलु माला । शुभ्र वर्ण तनु नयन विशाला ॥

Verse

ध्यान धरत पुलकित हिय होई । सुख उपजत, दुःख दुरमति खोई ॥

Verse

कामधेनु तुम सुर तरु छाया । निराकार की अदभुत माया ॥

Verse

तुम्हरी शरण गहै जो कोई । तरै सकल संकट सों सोई ॥

Verse

सरस्वती लक्ष्मी तुम काली । दिपै तुम्हारी ज्योति निराली ॥

Verse

तुम्हरी महिमा पारन पावें । जो शारद शत मुख गुण गावें ॥

Verse

चार वेद की मातु पुनीता । तुम ब्रहमाणी गौरी सीता ॥

Verse

महामंत्र जितने जग माहीं । कोऊ गायत्री सम नाहीं ॥

Verse

सुमिरत हिय में ज्ञान प्रकासै । आलस पाप अविघा नासै ॥

Verse

सृष्टि बीज जग जननि भवानी । काल रात्रि वरदा कल्यानी ॥

Verse

ब्रहमा विष्णु रुद्र सुर जेते । तुम सों पावें सुरता तेते ॥

Verse

तुम भक्तन की भक्त तुम्हारे । जननिहिं पुत्र प्राण ते प्यारे ॥

Verse

महिमा अपरम्पार तुम्हारी । जै जै जै त्रिपदा भय हारी ॥

Verse

पूरित सकल ज्ञान विज्ञाना । तुम सम अधिक न जग में आना ॥

Verse

तुमहिं जानि कछु रहै न शेषा । तुमहिं पाय कछु रहै न क्लेषा ॥

Verse

जानत तुमहिं, तुमहिं है जाई । पारस परसि कुधातु सुहाई ॥

Verse

तुम्हरी शक्ति दिपै सब ठाई । माता तुम सब ठौर समाई ॥

Verse

ग्रह नक्षत्र ब्रहमाण्ड घनेरे । सब गतिवान तुम्हारे प्रेरे ॥

Verse

सकलसृष्टि की प्राण विधाता । पालक पोषक नाशक त्राता ॥

Verse

मातेश्वरी दया व्रत धारी । तुम सन तरे पतकी भारी ॥

Verse

जापर कृपा तुम्हारी होई । तापर कृपा करें सब कोई ॥

Verse

मंद बुद्घि ते बुधि बल पावें । रोगी रोग रहित है जावें ॥

Verse

दारिद मिटै कटै सब पीरा । नाशै दुःख हरै भव भीरा ॥

Verse

गृह कलेश चित चिंता भारी । नासै गायत्री भय हारी ॥

Verse

संतिति हीन सुसंतति पावें । सुख संपत्ति युत मोद मनावें ॥

Verse

भूत पिशाच सबै भय खावें । यम के दूत निकट नहिं आवें ॥

Verse

जो सधवा सुमिरें चित लाई । अछत सुहाग सदा सुखदाई ॥

Verse

घर वर सुख प्रद लहैं कुमारी । विधवा रहें सत्य व्रत धारी ॥

Verse

जयति जयति जगदम्ब भवानी । तुम सम और दयालु न दानी ॥

Verse

जो सदगुरु सों दीक्षा पावें । सो साधन को सफल बनावें ॥

Verse

सुमिरन करें सुरुचि बड़भागी । लहैं मनोरथ गृही विरागी ॥

Verse

अष्ट सिद्घि नवनिधि की दाता । सब समर्थ गायत्री माता ॥

Verse

ऋषि, मुनि, यती, तपस्वी, जोगी । आरत, अर्थी, चिंतित, भोगी ॥

Verse

जो जो शरण तुम्हारी आवें । सो सो मन वांछित फल पावें ॥

Verse

बल, बुद्घि, विघा, शील स्वभाऊ । धन वैभव यश तेज उछाऊ ॥

Verse

सकल बढ़ें उपजे सुख नाना । जो यह पाठ करै धरि ध्याना ॥

Verse

यह चालीसा भक्तियुत, पाठ करे जो कोय । तापर कृपा प्रसन्नता, गायत्री की होय ॥

Verse

ॐ भूर्भवः स्वः त्तसवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ।

Verse

दोहा हीं श्रीं, क्लीं, मेधा, प्रभा, जीवन ज्योति प्रचण्ड । शांति, क्रांति, जागृति, प्रगति, रचना शक्ति अखण्ड ॥

Verse

जगत जननि, मंगल करनि, गायत्री सुखधाम । प्रणवों सावित्री, स्वधा, स्वाहा पूरन काम ॥

śrī hanumāna cālīsā
śrī sāī cālīsā

Read next

More on गायत्री

  • श्री गायत्री जी की आरतीAartis
  • गायत्र्यष्टकम्Ashtakam
  • श्रीगायत्र्यष्टोत्तरशतनामस्तोत्रम्Ashtottaranama
  • श्रीगायत्रीकवचम्Kavach
  • अलभ्य श्रीगायत्रीकवचम्Kavach
  • गायत्रीकवचम्Kavach

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms