Arati
śrī gāyatrī jī kī āratī
श्री गायत्री जी की आरती
Verse
जयति जय गायत्री माता, जयति जय गायत्री माता।
Verse
आदि शक्ति तुम अलख निरंजन जगपालक कत्री॥
Verse
जयति .. दु:ख शोक, भय, क्लेश कलश दारिद्र दैन्य हत्री।
Verse
ब्रह्म रूपिणी, प्रणात पालिन जगत धातृ अम्बे।
Verse
भव भयहारी, जन-हितकारी, सुखदा जगदम्बे॥
Verse
जयति .. भय हारिणी, भवतारिणी, अनघेअज आनन्द राशि।
Verse
अविकारी, अखहरी, अविचलित, अमले, अविनाशी॥
Verse
जयति .. कामधेनु सतचित आनन्द जय गंगा गीता।
Verse
सविता की शाश्वती, शक्ति तुम सावित्री सीता॥
Verse
जयति .. ऋग, यजु साम, अथर्व प्रणयनी, प्रणव महामहिमे।
Verse
कुण्डलिनी सहस्त्र सुषुमन शोभा गुण गरिमे॥
Verse
जयति .. स्वाहा, स्वधा, शची ब्रह्माणी राधा रुद्राणी।
Verse
जय सतरूपा, वाणी, विद्या, कमला कल्याणी॥
Verse
जयति .. जननी हम हैं दीन-हीन, दु:ख-दरिद्र के घेरे।
Verse
यदपि कुटिल, कपटी कपूत तउ बालक हैं तेरे॥
Verse
जयति .. स्नेहसनी करुणामय माता चरण शरण दीजै।
Verse
विलख रहे हम शिशु सुत तेरे दया दृष्टि कीजै॥
Verse
जयति .. काम, क्रोध, मद, लोभ, दम्भ, दुर्भाव द्वेष हरिये।
Verse
शुद्ध बुद्धि निष्पाप हृदय मन को पवित्र करिये॥
Verse
जयति .. तुम समर्थ सब भांति तारिणी तुष्टि-पुष्टि द्दाता।
Verse
सत मार्ग पर हमें चलाओ, जो है सुखदाता॥
