Arati
śrī bālā jī kī āratī
श्री बाला जी की आरती
Verse
जय हनुमत बीरा, बाबा जय हनुमत बीरा।
Verse
संकट मोचन स्वामी आप हो रणधीरा॥
Verse
जय.. पवन पुत्र अंजनि सुत महिमा अति भारी।
Verse
दु:ख दारिद्र मिटावो संकट सब हारी॥
Verse
जय.. बाल समय में तुमने रवि को भक्ष लियो।
Verse
देवन अस्तुति कीन्ही तब प्रभु छाडि़ दियो॥
Verse
जय.. कपि सुग्रीव राम संग मैत्री करवाई।
Verse
बालि मराय कपीसहिं गद्दी दिलवाई॥
Verse
जय.. लंक जारि, लाये सिय की सुधि, बानर हर्षाये।
Verse
कारज कठिन सुधारे रघुबर मन भाये॥
Verse
जय.. शक्ति लगी लक्ष्मण के भारी सोच भयो।
Verse
लाय संजीवन बूटी दु:ख सब दूर कियो॥
Verse
जय.. ले पाताल अहिरावन जबहीं पैठि गयो।
Verse
ताहि मारि प्रभु लाये जय जयकार भयो॥
Verse
जय.. घाटा, सालसर में शोभित दर्शन छवि न्यारी।
Verse
मंगल और शनीचर मेला लगता है भारी॥
Verse
जय.. श्रीबालाशाहजी की आरती जो कोई नर गावे।
Verse
कहत इन्द्र हर्षित मनवांछित फल पावे॥
Verse
जय..
