Arati
śrī sītā jī kī āratī
श्री सीता जी की आरती
Verse
सीता विराजित मिथिलाधाम सब मिल कर करें आरती।
Verse
संग सुशोभित लछुमन-राम सब मिल कर करें आरती॥
Verse
विपदा विनाशिनि सुखदा चराचर, सीता धिया बनि आयीं सुनयना घर।
Verse
मिथिला के महिमा महान...सब मिल कर करें आरती॥
Verse
सीता विराजित ... सीता सर्वेश्वरि ममता सरोवर, बायाँ कमल कर दायाँ अभय वर।
Verse
सौम्या सकल गुणधाम.....सब मिल कर करें आरती॥
Verse
सीता विराजित ... रामप्रिया सर्वमंगल दायिनि, सीता सकल जगती दुःखहारिणि।
Verse
करें सबका कल्याण...सब मिल कर करें आरती॥
Verse
सीता विराजित ... सीता-राम की जोड़ी अतिभावन, नैहर सासुर किया पावन सेवक हैं हनुमान...सब मिल कर करें आरती॥
Verse
सीता विराजित ... ममतामयी माता सीता पुनीता, संतन हेतु सीता सदा सुनीता धरणी-सुता सब ठाम...सब मिल कर करें आरती ॥
Verse
सीता विराजित ... शुक्ल नवमी तिथि वैशाख मासे, ’चंद्रमणि’ सीता उत्सव हुलासे पाय सकल सुखधाम...सब मिल कर करें आरती॥
Verse
सीता विराजित मिथिलाधाम सब मिल कर करें आरती॥।
