Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

Arati

śrī viṣṇu bhagavāna kī āratī

श्री विष्णु भगवान की आरती

Verse

जय जगदीश हरे, प्रभु! जय जगदीश हरे।

Verse

भक्तजनों के संकट, छन में दूर करे॥

Verse

\ जय .. जो ध्यावै फल पावै, दु:ख बिनसै मनका।

Verse

सुख सम्पत्ति घर आवै, कष्ट मिटै तनका॥

Verse

\ जय .. मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूँ किसकी।

Verse

तुम बिन और न दूजा, आस करूँ जिसकी॥

Verse

\ जय .. तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतर्यामी।

Verse

पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी॥

Verse

\ जय .. तुम करुणा के सागर, तुम पालनकर्ता।

Verse

मैं मुरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥

Verse

\ जय .. तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।

Verse

किस विधि मिलूँ दयामय, तुमको मैं कुमती॥

Verse

\ जय .. दीनबन्धु, दु:खहर्ता तुम ठाकुर मेरे।

Verse

अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥

Verse

\ जय .. विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।

Verse

श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥

Verse

\ जय .. जय जगदीश हरे, प्रभु! जय जगदीश हरे।

Verse

मायातीत, महेश्वर मन-वच-बुद्धि परे॥

Verse

जय.. आदि, अनादि, अगोचर, अविचल, अविनाशी।

Verse

अतुल, अनन्त, अनामय, अमित, शक्ति-राशि॥

Verse

जय.. अमल, अकल, अज, अक्षय, अव्यय, अविकारी।

Verse

सत-चित-सुखमय, सुन्दर शिव सत्ताधारी॥

Verse

जय.. विधि-हरि-शंकर-गणपति-सूर्य-शक्तिरूपा।

Verse

विश्व चराचर तुम ही, तुम ही विश्वभूपा॥

Verse

जय.. माता-पिता-पितामह-स्वामि-सुहृद्-भर्ता।

Verse

विश्वोत्पादक पालक रक्षक संहर्ता॥

Verse

जय.. साक्षी, शरण, सखा, प्रिय प्रियतम, पूर्ण प्रभो।

Verse

केवल-काल कलानिधि, कालातीत, विभो॥

Verse

जय.. राम-कृष्ण करुणामय, प्रेमामृत-सागर।

Verse

मन-मोहन मुरलीधर नित-नव नटनागर॥

Verse

जय.. सब विधि-हीन, मलिन-मति, हम अति पातकि-जन।

Verse

प्रभुपद-विमुख अभागी, कलि-कलुषित तन मन॥

Verse

जय.. आश्रय-दान दयार्णव! हम सबको दीजै।

Verse

पाप-ताप हर हरि! सब, निज-जन कर लीजै॥

Verse

जय.. श्री रामकृष्ण गोपाल दामोदर, नारायण नरसिंह हरी।

Verse

जहां-जहां भीर पड़ी भक्तों पर, तहां-तहां रक्षा आप करी॥

Verse

श्री रामकृष्ण .. भीर पड़ी प्रहलाद भक्त पर, नरसिंह अवतार लिया।

Verse

अपने भक्तों की रक्षा कारण, हिरणाकुश को मार दिया॥

Verse

श्री रामकृष्ण .. होने लगी जब नग्न द्रोपदी, दु:शासन चीर हरण किया।

Verse

अरब-खरब के वस्त्र देकर आस पास प्रभु फिरने लगे॥

Verse

श्री रामकृष्ण .. गज की टेर सुनी मेरे मोहन तत्काल प्रभु उठ धाये।

Verse

जौ भर सूंड रहे जल ऊपर, ऐसे गज को खेंच लिया॥

Verse

श्री रामकृष्ण .. नामदेव की गउआ बाईया, नरसी हुण्डी को तारा।

Verse

माता-पिता के फन्द छुड़ाये, हाँ! कंस दुशासन को मारा॥

Verse

श्री रामकृष्ण .. जैसी कृपा भक्तों पर कीनी हाँ करो मेरे गिरधारी।

Verse

तेरे दास की यही भावना दर्श दियो मैंनू गिरधारी॥

Verse

श्री रामकृष्ण .. श्री रामकृष्ण गोपाल दामोदर नारायण नरसिंह हरि।

Verse

जहां-जहां भीर पड़ी भक्तों पर वहां-वहां रक्षा आप करी॥

virāṭa bhagavāna kī āratī
vaiṣṇo devī jī kī āratī

Read next

More on विष्णु

  • श्रीविष्णुशतनामस्तोत्रम्Ashtottaranama
  • श्री विष्णु चालीसाChalisa
  • श्रीविष्णुकवचम्Kavach
  • श्रीविष्णुकवचं अथवा ब्रह्माण्डपावनकवचंKavach
  • विष्णुकवचं अथवा त्रैलोक्यमङ्गलकवचम्Kavach
  • श्रीविष्णुकवचस्तोत्रम्Kavach

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms