Arati
vaiṣṇo devī jī kī āratī
वैष्णो देवी जी की आरती
Verse
जय वैष्णवी माता, मैया जय वैष्णवी माता।
Verse
द्वार तुम्हारे जो भी आता, बिन माँगे सबकुछ पा जाता॥
Verse
जय .. तू चाहे जो कुछ भी कर दे, तू चाहे तो जीवन दे दे।
Verse
राजा रंग बने तेरे चेले, चाहे पल में जीवन ले ले॥
Verse
जय .. मौत-जिंदगी हाथ में तेरे मैया तू है लाटां वाली।
Verse
निर्धन को धनवान बना दे मैया तू है शेरा वाली॥
Verse
जय .. पापी हो या हो पुजारी, राजा हो या रंक भिखारी।
Verse
मैया तू है जोता वाली, भवसागर से तारण हारी॥
Verse
जय .. तू ने नाता जोड़ा सबसे, जिस-जिस ने जब तुझे पुकारा।
Verse
शुद्ध हृदय से जिसने ध्याया, दिया तुमने सबको सहारा॥
Verse
जय .. मैं मूरख अज्ञान अनारी, तू जगदम्बे सबको प्यारी।
Verse
मन इच्छा सिद्ध करने वाली, अब है ब्रज मोहन की बारी॥
Verse
जय .. सुन मेरी देवी पर्वतवासिनी, तेरा पार न पाया।
Verse
पान, सुपारी, ध्वजा, नारियल ले तेरी भेंट चढ़ाया॥
Verse
सुन मेरी .. सुआ चोली तेरे अंग विराजे, केसर तिलक लगाया।
Verse
ब्रह्मा वेद पढ़े तेरे द्वारे, शंकर ध्यान लगाया।
Verse
नंगे पांव पास तेरे अकबर सोने का छत्र चढ़ाया।
Verse
ऊंचे पर्वत बन्या शिवाली नीचे महल बनाया॥
Verse
सुन मेरी .. सतयुग, द्वापर, त्रेता, मध्ये कलयुग राज बसाया।
Verse
धूप दीप नैवेद्य, आरती, मोहन भोग लगाया।
Verse
ध्यानू भक्त मैया तेरा गुणभावे, मनवांछित फल पाया॥
Verse
सुन मेरी ..
