cAlIsA
śrī viṣṇu cālīsā
श्री विष्णु चालीसा
Verse
नमो विष्णु भगवान खरारी , कष्ट नशावन अखिल बिहारी । श्री विष्णु चालीसा ॥
Verse
दोहा ॥
Verse
विष्णु सुनिए विनय सेवक की चितलाय । कीरत कुछ वर्णन करूं दीजै ज्ञान बताय ॥
Verse
॥ चौपाई ॥
Verse
नमो विष्णु भगवान खरारी , कष्ट नशावन अखिल बिहारी । प्रबल जगत में शक्ति तुम्हारी , त्रिभुवन फैल रही उजियारी ॥
Verse
सुन्दर रूप मनोहर सूरत , सरल स्वभाव मोहनी मूरत । तन पर पीताम्बर अति सोहत , बैजन्ती माला मन मोहत ॥
Verse
शंख चक्र कर गदा विराजे , देखत दैत्य असुर दल भाजे । सत्य धर्म मद लोभ न गाजे , काम क्रोध मद लोभ न छाजे ॥
Verse
सन्तभक्त सज्जन मनरंजन , दनुज असुर दुष्टन दल गंजन । सुख उपजाय कष्ट सब भंजन , दोष मिटाय करत जन सज्जन ॥
Verse
पाप काट भव सिन्धु उतारण , कष्ट नाशकर भक्त उबारण । करत अनेक रूप प्रभु धारण , केवल आप भक्ति के कारण ॥
Verse
धरणि धेनु बन तुमहिं पुकारा , तब तुम रूप राम का धारा । भार उतार असुर दल मारा , रावण आदिक को संहारा ॥
Verse
आप वाराह रूप बनाया , हिरण्याक्ष को मार गिराया । धर मत्स्य तन सिन्धु बनाया , चौदह रतनन को निकलाया ॥
Verse
अमिलख असुरन द्वन्द मचाया , रूप मोहनी आप दिखाया । देवन को अमृत पान कराया , असुरन को छवि से बहलाया ॥
Verse
कूर्म रूप धर सिन्धु मझाया , मन्द्राचल गिरि तुरत उठाया । शंकर का तुम फन्द छुड़ाया , भस्मासुर को रूप दिखाया ॥
Verse
वेदन को जब असुर डुबाया , कर प्रबन्ध उन्हें ढुढवाया । मोहित बनकर खलहि नचाया , उसही कर से भस्म कराया ॥
Verse
असुर जलन्धर अति बलदाई , शंकर से उन कीन्ह लड़ाई । हार पार शिव सकल बनाई , कीन सती से छल खल जाई ॥
Verse
सुमिरन कीन तुम्हें शिवरानी , बतलाई सब विपत कहानी । तब तुम बने मुनीश्वर ज्ञानी , वृन्दा की सब सुरति भुलानी ॥
Verse
देखत तीन दनुज शैतानी , वृन्दा आय तुम्हें लपटानी । हो स्पर्श धर्म क्षति मानी , हना असुर उर शिव शैतानी ॥
Verse
तुमने ध्रुव प्रहलाद उबारे , हिरणाकुश आदिक खल मारे । गणिका और अजामिल तारे , बहुत भक्त भव सिन्धु उतारे ॥
Verse
हरहु सकल संताप हमारे , कृपा करहु हरि सिरजन हारे । देखहुं मैं निज दरश तुम्हारे , दीन बन्धु भक्तन हितकारे ॥
Verse
चाहता आपका सेवक दर्शन , करहु दया अपनी मधुसूदन । जानूं नहीं योग्य जब पूजन , होय यज्ञ स्तुति अनुमोदन ॥
Verse
शीलदया सन्तोष सुलक्षण , विदित नहीं व्रतबोध विलक्षण । करहुं आपका किस विधि पूजन , कुमति विलोक होत दुख भीषण ॥
Verse
करहुं प्रणाम कौन विधिसुमिरण , कौन भांति मैं करहु समर्पण । सुर मुनि करत सदा सेवकाई , हर्षित रहत परम गति पाई ॥
Verse
दीन दुखिन पर सदा सहाई , निज जन जान लेव अपनाई । पाप दोष संताप नशाओ , भव बन्धन से मुक्त कराओ ॥
Verse
सुत सम्पति दे सुख उपजाओ , निज चरनन का दास बनाओ । निगम सदा ये विनय सुनावै , पढ़ै सुनै सो जन सुख पावै ॥
Verse
॥ इति श्री विष्णु चालीसा ॥
