dohAvalI
sāraṃga
सारंग
Verse
धरम दुर्यो कलिराज दिखाई ॥
Verse
कीनों प्रगट प्रताप आपनौ सब बिपरीत चलाई । धन भौ मीत, धरम भौ बैरी पतितन सो हितवाई ॥
Verse
जोगी जती तपी संन्यासी ब्रत छाँड़यो अकुलाई । बरनास्त्रमकी कौन चलावै संतनहूमें आई ॥
Verse
देखत संत भयानक लागत भावते ससुर जमाई । संपति सुकृत सनेह मान चित ग्रह ब्यौहार बड़ाई ॥
Verse
कियो कुमंत्री लोभ आपुनों महामोह जु सहाई । काम क्रोध मद मोह मत्सरा दीन्हीं देस दुहाई ॥
Verse
दान लैनकौं बड़े पातकी मचलनकौं बँभनाई । लरन मरनकौं बड़े तामसी वारौं कोटि कसाई ॥
Verse
उपदेसनकौं गुरु गोसाईं आचरनैं अधमाई । ब्यासदासके सुकृत साँकरेमें गोपाल सहाई ॥
Verse
साधन बैरागी जड़ बंग । धातु रसायन औषध सेवत निसिदिन बढ़त अनंग ॥
Verse
सुक-बचननकौ रंग न लाग्यौ भयौ न संसै भंग । बिष बिकारगुन उपजै बित लगि सबै करत चित भंग ॥
Verse
बनमें रहत गहत कामिनि कुच सेवत पीन उतंग । धनि धनि साधु ! दंभकी मूरति, दियो छाड़ि हरि संग ॥
Verse
लोभ बचन बाननि अँग-अंगनि सोभित निकर निषंग । ब्यास आस जम पासि गरे, तिहि भावै राग न रंग ॥
Verse
जो दुख होत बिमुख घर आये । ज्यौं कारौ लागे कारी निसि, कोटिक बीछू खाये ॥
Verse
दुपहर जेठ जरत बारुमें घायन लौन लगाये । काँटन माँझ भिरै बिनु पनहीं, मूड़ै टोला खाये ॥
Verse
ज्यों बाँझहिं दुख होत सौतिकौ सुंदर बेटा जाये । देखतही मुख होत जितौ दुख बिसरत नहिं बिसराये ॥
Verse
भटकत फिरत निलज बरजत ही कूकर ज्यों झहराये । गारी देत बिलग नहिं मानत फूलत दमरी पाये ॥
Verse
अति दुख दुष्ट जगतमें जेते नैक न मेरे भाये । भूलि दरस नहिं कीजौ वाकौ, ब्यास बचन बिसराये ॥
Verse
सुने न देखे भगत भिखारी । तिनके दाम कामकौ लोभ न जिनके कुंजबिहारी ॥
Verse
सुक नारद अरु सिव सनकादिक, जे अनुरागी भारी । तिनको मत भागवत न समुझै सबकी बुधि पचि हारी ॥
Verse
रसना इंद्री दोऊ बैरिन जिनकी अनी अन्यारी । करि आहार बिहार परसपर बैर करत बिभचारी ॥
Verse
बिषइनिकी परतीति न हरिसों प्रीति रीति बाजारी । ब्यास आस-सागरमें बूडै़ आई भगति बिसारी ॥
Verse
जो सुख होत भगत घर आये । सो सुख होत नहीं बहु संपति, बाँझहिं बेटा जाये ॥
Verse
जो सुख होत भगत चरनोदक पीवत गात लगाये । सो सुख सपनेहू नहिं पैयत कोटिक तीरथ न्हाये ॥
Verse
जो सुख भगतनकौ मुख देखत उपजत दुख बिसराये । सो सुख होत न कामिहिं कबहूँ कामिनि उर लपटाये ॥
Verse
जो सुख कबहुँ न पैयत पितु घर सुतकौ पूत खिलाये । सो सुख होत भगत बचननि सुनि नैननि नीर बहाये ॥
Verse
जो सुख होत मिलत साधुनसों छिन-छिन रंग बढ़ाये । सो सुख होत न नेक ब्यासकौं लंक सुमेरहु पाये ॥
Verse
हरि बिनु को अपनौं संसार । माया मोह बँध्यो जग बूड़त, काल नदीकी धार ॥
Verse
जैसे संघट होत नावमें रहत न पैले पार । सुत संपति दारा सों ऐसे बिछुरत लगै न बार ॥
Verse
जैसे सपने रंक पाय निधि जानै कछू न सार । ऐसे छिन भंगुर देहीके गरबहि करत गँवार ॥
Verse
जैसे अंधरे टेकत डोलत गनत न खाइ पनार । ऐसे ब्यास बहुत उपदेसे सुनि-सुनि गये न पार ॥
Verse
कहत सुनत बहुतै दिन बीते भगति न मनमें आई । स्यामकृपा बिनु, साधुसंग बिनु कहि कौने रति पाई ॥
Verse
अपने अपने मत-मद भूले करत आपनी भाई । कह्यो हमारौ बहुत करत हैं, बहुतनमें प्रभुताई ॥
Verse
मैं समझी सब काहु न समझी, मैं सबहिन समझाई । भोरे भगत हुते सब तबके, हमरे बहु चतुराई ॥
Verse
हमही अति परिपक्व भये औरनिकै सबै कचाई । कहनि सुहेली रहनि दुहेली बातनि बहुत बड़ाई ॥
Verse
हरि मंदिर माला धरि, गुरु करि जीवनके सुखदाई । दया दीनता दासभाव बिनु मिलैं न ब्यास कन्हाई ॥
