dohAvalI
sāraṃga
सारंग
Verse
कबै हरि, कृपा करिहौ सुरति मेरी । और न कोऊ काटनको मोह बेरी ॥१॥
Verse
काम लोभ आदि ये निरदय अहेरी । मिलिकै मन मति मृगी चहूँधा घेरी ॥२॥
Verse
रोपी आइ पास-पासि दुरासा केरी । देत वाहीमें फिरि फिरि फेरी ॥३॥
Verse
परी कुपथ कंटक आपदा घनेरी । नैक ही न पावति भजि भजन सेरी ॥४॥
Verse
दंभके आरंभ ही सतसंगति डेरी । करै क्यों गदाधर बिनु करुना तेरी ॥५॥
