dohAvalI
rāga sāraṃga - tāla tīnatāla
राग सारंग - ताल तीनताल
Verse
हरिको हरि-जन अतिहि पियारे । हरि हरि-जनते भेद न राखैं, अपने सम करि डारैं ॥
Verse
जाति-पाँति, कुल-धाम, धरम, धन, नहिं कछु बात बिचारैं । जेहि मन हरि-पद-प्रेम अहैतुक, तेहि ढिग नेम बिसारैं ॥
Verse
ब्याध, निषाध, अजामिल, गनिका, केते अधम उधारे । करि-खग बानर-भालु-निसाचर, प्रेम-बिबस सब तारे ॥
Verse
परखि प्रेम हिय हरषि राम भिलनीके भवन पधारे । बारहिं बार खात जूठे फल, रहे सराहत हारे ॥
Verse
बिदुर-घरनि सुधि बिसरी तनकी, स्याम जबहिं पगु धारे । कदली-फलके छिलका खाये, प्रेममगन मन भारे ॥
Verse
रे मन ! ऐसे परम प्रेममय हरिको मत बिसरा रे । प्रभुके पद सरोज रस चाखन, तू मधुकर बनि जा रे ॥
