dohAvalI
sāraṃga
सारंग
Verse
रसिक अनन्य हमारी जाति । कुलदेवी राधा, बरसानौ खेरौ, ब्रजबासिन सों पाँति ॥१॥
Verse
गोत गोपाल, जनेऊ माला, सिखा सिखंडि, हरि-मंदिर भाल । हरिगुन नाम बेद धुनि सुनियत, मूँज पखावज कुस करताल ॥२॥
Verse
साखा जमुना, हरि-लीला षटकरम, प्रसाद प्रान धन रास । सेवा बिधि-निषेध जड़ संगति, बृत्ति सदा बृंदाबन बास ॥३॥
Verse
समृति भागवत, कृष्ण नाम संध्या, तरपन गायत्री जाप । बंसी रिषि जजमान कलपतरु ब्यास न देत असीस सराप ॥४॥
Verse
ऐसे ही बसिये ब्रजबीथिन । साधुनके पनवारे चुनि चुनि, उदर पोषियत सीथिन ॥१॥
Verse
घूरनमेंके बीनि चिनगटा रच्छा कीजै सीतन । कुंज-कुंज प्रति लोटि लगै उड़ि रज ब्रजकी अंगीतन ॥२॥
Verse
नितप्रति दरस स्याम-स्यामाको नित जमुना जल पीतन । ऐसेहि ब्यास रुचै तन पावन ऐसेहि मिलत अतीतन ॥३॥
Verse
जैये कौनके अब द्वार । जो जिय होय प्रीति काहूके दुख सहिये सौ बार ॥
Verse
घर-घर राजस-तामस बाढ़यो, धन-जोबनकौ गार । काम-बिबस ह्वै दान देत नीचनकों होत उदार ॥
Verse
साधु न सूझत बात न बूझत ये कलिके ब्यौहार । ब्यासदास कत भाजि उबरियै परियै माँझीधार ॥
Verse
कहा-कहा नहिं सहत सरीर । स्याम-सरन बिनु, करम सहाइन जनम-मरनकी पीर ॥
Verse
करुनावंत साधु-संगति बिनु, मनहि देय को धीर । भगति भागवत बिनु, को मेटै, सुख दै दुखकी भीर ॥
Verse
बिनु अपराध चहूँ दिसि बरषत पिसुन बचन अति तीर । कृष्ण-कृपा कवचीतें उबरै पावै तबही सीर ॥
Verse
चेतहु भैया बेगि बढ़ी कलिकाल नदी गंभीर । ब्यास बचन बलि बृंदाबन बसि, सेवहु कुंज कुटीर ॥
Verse
भजौ सुत, साँचे स्याम पिताहि । जाके सरन जात ही मिटिहै दारुन दुखकी दाहि ॥
Verse
कृपावंत भगवंत सुने मैं छिनि छाड़ौ जिनि ताहि । तेरे सकल मनोरथ पूजैं जो मथुरा लौं जाहि ॥
Verse
वै गोपाल दयाल दीन तू, करिहैं कृपा निबाहि । और न ठौर अनाथ दुखिन कौं मैं देख्यौ जग माँहि ॥
Verse
करुना बरुनालयकी महिमा मोपै कही न जाहि । ब्यासदासके प्रभुको सेवत हारि भई कहु काहि ? ॥
