dohAvalI
rāga bihāga
राग बिहाग
Verse
राम राम राम राम राम राम राम राम राम राम राम राम राम राम । जगविश्राम ! मंगलधाम ! पूरणकाम ! सुन्दर नाम ॥
Verse
योग-जप-तप-व्रत नियम-यम, यज्ञदान अपार । रामसम नहिं एक साधन, राम सब आधार ॥
Verse
सब मिल कहो जय जय राम ॥
Verse
राम० ॥
Verse
राम गुरु, पितु-मातु रामहिं, राम सुह्रद उदार । राम स्वामी, सखा रामहिं राम प्रिय परिवार ॥
Verse
सब मिल कहो जय जय राम ॥राम०॥
Verse
राम जीवन, राम तन-मन, राम धन-जन दार । राम सुत, सुख-साज रामहि, राम प्राणाधार ॥
Verse
सब मिल कहो जय जय राम ॥राम०॥
Verse
राम राग, विराग रामहिं, राम स्नेहागार । राम प्रेमद, राम प्रेमिक, प्रेम-पारावार ॥
Verse
सब मिल कहो जय जय राम ॥राम०॥
Verse
राम बिधि, शिव राम, पालक विष्णु विध्वाधार । राममय जग, राम जगमय, रामही विस्तार ॥
Verse
सब मिल कहो जय जय राम ॥राम०॥
