Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

rāga sohanī

राग सोहनी

Verse

चाहता जो परम सुख तू, जाप कर हरिनामका । परम पावन, परम सुन्दर, परम मंगलधामका ॥

Verse

लिया जिसने है कभी हरि-नाम भय भ्रम-भूलसे । तर गया, वह भी तुरत, बंधन कटे जड़-मूलसे ॥

Verse

है सभी पातक पुराने घास सूखेके समान । भस्म करनेको उन्हें हरिनाम है पावक महान ॥

Verse

सूर्य उगते ही अँधेरा नाश होता है यथा । सभी अघ है नष्ट होते नामकी स्मृति से तथा ॥

Verse

जाप करते जो चतुर नर सावधानीसे सदा । वे न बँधते भूलकर यमपास दारुणमें कदा ॥

Verse

बात करते, काम करते, बैठते-उठते समय । राह चलते नाम लेते विचरते है वे अभय ॥

Verse

साथ मिलकर प्रेमसे हरिनाम करते गान जो । मुक्त होते मोहसे कर प्रेम-अमृत पान सो ॥

rāga bihāga
rāga khamāca

Read next

More on राग सोहनी

  • राग सोहनी - ताल तेवराDohavali

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms