Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

rāga sohanī - tāla tevarā

राग सोहनी - ताल तेवरा

Verse

हे दयामय ! दीनबन्धो !! दीनको अपनाइये ।

Verse

डूबता बेड़ा मेरा मझधार पार लँघाइये ।

Verse

नाथ! तुम तो पतितपावन, मै पतित सबसे बड़ा । कीजिये पावन मुझे, मैं शरणमें हूँ आ पड़ा ॥

Verse

तुम गरीबनिवाज हो, यों जगत सारा कह रहा । मै गरीब अनाथ दुःखप्रवाहमें नित बह रहा ॥

Verse

इस गरीबीसे छुड़ाकर कीजिये मुझको सनाथ । तुम सरीखे नाथ पा, फिर क्यों कहाऊँ मै अनाथ ॥

Verse

हो तृषित आकुल अमित प्रभु ! चाहता जो बूँद नीर । तुम तृषाहारी अनोखे उसे देते सुधा-क्षीर ॥

Verse

यह तुम्हारी अमित महिमा सत्य सारी है प्रभो ! । किसलिये मै रहा बंचित फिर अभीतक हे विभो ! ॥

Verse

अब नही ऐसा उचित, प्रभु ! कृपा मुझपर कीजिये । पापका बन्धन छुड़ा नित-शान्ति मुझको दीजिये ॥

rāga tilaṃga - tāla tīnatāla
rāga kedārā - tāla tīnatāla

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms