dohAvalI
rāga bihāga -tāla dādarā
राग बिहाग -ताल दादरा
Verse
प्रेममुदित मनसे कहो राम राम राम । श्री राम राम राम, श्री राम राम राम ॥
Verse
पाप कटै, दुख मिटै, लेत राम-नाम । भव-समुद्र सुकद नाव एक राम-नाम ॥
Verse
परम सांति-सुख-निधान नित्य राम-नाम । निराधारको अधार एक राम-नाम ॥
Verse
परम गोप्य, परम इष्ट मंत्र राम-नाम । संत-ह्रदय सदा बसत एक राम-नाम ॥
Verse
महादेव सतत जपत दिव्य राम-नाम । कासि मरत मुक्त करत कहत राम-नाम ॥
Verse
माता-पिता, बंधु-सखा, सबहि राम-नाम । भक्त-जनन-जीवन-धन एक राम-नाम ॥
