dohAvalI
rāga bihāga - tāla dīpacaṃdī
राग बिहाग - ताल दीपचंदी
Verse
जाके उर उपजी नहिं भाई ! सो क्या जानै पीर पराई ॥
Verse
ब्यावर जानै पीरकी सार, बाँझ नार क्या लखै बिकार । पतिब्रता पतिको ब्रत जानै, बिभचारिन मिल कहा बखानै ॥
Verse
हीरा पारख जौहरि पावै, मूरख निरखके कहा बतावै । लागा घाव कराहै सोई, कोतुकहारके दर्द न कोई ॥
Verse
राम नाम मेरा प्रान-अधार, सोई राम रस-पीवनहार । जन 'दरिया' जानैगा सोई, प्रेमकी भाल कलेजे पोई ॥
