dohAvalI
rāga bilāvala - tāla carcarī
राग बिलावल - ताल चर्चरी
Verse
जो धुनिया तौ भी मैं राम तुम्हारा । अधम कमीन जात मति-हीना, तुम तौ हौ सिरताज हमारा ॥
Verse
कायाका जंत्र सब्द मन मुथिया सुखमन ताँत चढ़ाई । गगन-मँडलमें धुनियाबैठा, मेरे सतगुरु कला सिकाई ॥
Verse
पाप पान हर कुबुध काँकड़ा, सहज-सहज झड़ जाई । घुंडी गाँठ रहन नहिं पावै, इकरंगी होय आई ॥
Verse
इकरँग हुआ, भरा हरि चोला, हरि कहै, कहा दिलाऊँ । मैं नाहीं मेहनतका लोभी, बकसो मौज भक्ति निज पाऊँ ॥
Verse
किरपा करि हरि बोले बानी, तुम तौ हौ मम दास । 'दरिया' कहे, मेरे आतम भीतर मेलो राम भक्त-बिस्वास ॥
