dohAvalI
rāga kaliṃgaड़ā - tāla carcarī
राग कलिंगड़ा - ताल चर्चरी
Verse
आदि अंत मेरा है राम, उन बिन और सकल बेकाम ॥
Verse
कहा करूँ तेर बेद-पुराना, जिन है सकल सकत बरमाना । कहा करूँ तेरी अनुभौ बानी, जिनतें मेरी बुद्धि भुलानी ॥
Verse
कहा करूँ येमान-बड़ाई, राम बिना सब ही दुखदाई । कहा करूँ तेरा सांख्य औ जोग, राम बिना सब बंधन रोग ॥
Verse
कहा करूँ इन्द्रिनका सुक्ख, राम बिना देवा सब दुक्ख । 'दरिया' कहै, राम गुरु मुखिया, हरि बिन दुखी, रामसँग सुखिया ॥
