Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

bhāga 9

भाग ९

Verse

श्रीरामजीके स्वरुपकी अलौकिकता सोरठा राम सरूप तुम्हार बचन अगोचर बुद्धिपर । अबिगत अकथ अपार नेति नेति नित निगम कह ॥

Verse

ईश्वर-महिमा दोहा माया जीव सुभाव गुन काल करम महदादि । ईस अंक तें बढ़त सब ईस अंक बिनु बादि ॥

Verse

श्रीरामजीकी भक्तवत्सलता हित उदास रघुबर बिरह बिकल सकल नर नारि । भरत लखन सिय गति समुझि प्रभु चख सदा सुबारि ॥

Verse

सीता,लक्ष्मण और भरतके रामप्रेमकी अलौकिकता सीय सुमित्रा सुवन गति भरत सनेह सुभाउ । कहिबे को सारद सरस जनिबे को रघुराउ ॥

Verse

जानि राम न कहि सके भरत लखन सिय प्रीति । सो सुनि गुनि तुलसी कहत हठ सठता की रीति ॥

Verse

सब बिधि समरथ सकल कह सहि साँसति दिन राति । भलो निबाहेउ सुनि समुझि स्वामिधर्म सब भाँति ॥

Verse

भरत-महिमा भरतहि होइ न राजमदु बिधि हरिहर पद पाइ । कबहुँ कि काँजी सीकरनि छीरसिंधु बिनसाइ ॥

Verse

संपति चकई भरत चक मुनि आयस खेलवार । तेहि निसि आश्रम पिंजराँ राखे भा भिनुसार ॥

Verse

सधन चोर मग मुदित मन धनी गही ज्यों फेंट । त्यों सुग्रीव बिभीषनहिं भई भरतकी भेंट ॥

Verse

राम सराहे भरत उठि मिले राम सम जानि । तदपि बिभीषन कीसपति तुलसी गरत गलानि ॥

Verse

भरत स्याम तन राम सम सब गुन रूप निधान । सेवक सुखदायक सुलभ सुमिरत सब कल्यान ॥

Verse

लक्ष्मणमहिमा ललित लखन मूरति मधुर सुमिरहु सहित सनेह । सुख संपति कीरति बिजय सगुन सुमंगल गेह ॥

Verse

शत्रुघ्नमहिमा नाम सत्रुसूदन सुभग सुषमा सील निकेत । सेवत सुमिरत सुलभ सुख सकल सुमंगल देत ॥

Verse

कौसल्यामहिमा कौसल्या कल्यानमइ मूरति करत प्रनाम । सगुन सुमंगल काज सुभ कृपा करहिं सियाराम ॥

Verse

सुमित्रामहिमा सुमिरि सुमित्रा नाम जग जे तिय लेहिं सनेम । सुअन लखन रिपुदवन से पावहिं पति पद प्रेम ॥

Verse

सीतामहिमा सीताचरन प्रनाम करि सुमिरि सुनाम सुनेम । होहिं तीय पतिदेवता प्राननाथ प्रिय प्रेम ॥

bhāga 8
bhāga 10

Read next

More on भाग

  • विराट भगवान की आरतीAartis
  • श्री विष्णु भगवान की आरतीAartis
  • भगवान सूर्य की आरतीAartis
  • भगवान श्रीकृष्ण जी की आरतीAartis
  • भगवान नटवर जी की आरतीAartis
  • भगवान श्री कृष्ण की आरतीAartis

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms