Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

bhāga 10

भाग १०

Verse

रामचरित्रकी पवित्रता तुलसी केवल कामतरु रामचरित आराम । कलितरु कपि निसिचर कहत हमहिं किए बिधि बाम ॥

Verse

कैकेयीकी कुटिलता मातु सकल सानुज भरत गुरु पुर लोग सुभाउ । देखत देख न कैकइहि लंकापति कपिराउ ॥

Verse

सहज सरल रघुबर बचन कुमति कुटिल करि जान । चलइ जोंक जल बक्रगति जद्यपि सलिलु समान ॥

Verse

दशरथमहिमा दसरथ नाम सुकामतरु फलइ सकलो कल्यान । धरनि धाम धन धरम सुत सदगुन रूप निधान ॥

Verse

तुलसी जान्यो दसरथहिं धरमु न सत्य समान । रामु तजे जेहि लागि बिनु राम परिहरे प्रान ॥

Verse

राम बिरहँ दसरथ मरन मुनि मन अगम सुमीचु । तुलसी मंगल मरन तरु सुचि सनेह जल सींचु ॥

Verse

सोरठा जीवन मरन सुनाम जैसें दसरथ राय को । जियत खिलाए राम राम बिरहँ तनु परिहरेउ ॥

Verse

जटायुका भाग्य दोहा प्रभुहि बिलोकत गोद गत सिय हित घायल नीचु । तुलसी पाई गीधपति मुकुति मनोहर मीचु ॥

Verse

बिरत करम रत भगत मुनि सिद्ध ऊँच अरु नीचु । तुलसी सकल सिहात सुनि गीधराज की मीचु ॥

Verse

मुए मरत मरिहैं सकल घरी पहरके बीचु । लही न काहूँ आजु लौं गीधराज की मीचु ॥

Verse

मुँए मुकुत जीवत मुकुत मुकुत मुकुत हूँ बीचु । तुलसी सबही तें अधिक गीधराज की मीचु ॥

Verse

रघुबर बिकल बिहंग लखि सो बिलोकि दोउ बीर । सिय सुधि कहि सियल राम कहि देह तजी मति धीर ॥

Verse

दसरथ तें दसगुन भगति सहित तासु करि काजु । सोचत बंधु समेत प्रभु कृपासिंधु रघुराजु ॥

Verse

रामकृपाकी महत्ता केवट निसिचर बिहग मृग किए साधु सनमानि । तुलसी रघुबर की कृपा सकल सुमंगल खानि ॥

Verse

हनुमत्स्मरणकी महत्ता मंजुल मंगल मोदमय मूरति मारुत पूत । सकल सिद्धि कर कमल तल सुमिरत रघुबर दूत ॥

Verse

धीर बीर रघुबीर प्रिय सुमिरि समीर कुमारु । अगम सुगम सब काज करु करतल सिद्धि बिचारु ॥

Verse

सुख मुद मंगल कुमुद बिधु सुगुन सरोरुह भानु । करहु काज सब सिद्धि सुभ आनि हिएँ हनुमानु ॥

Verse

सकल काज सुभ समउ भल सगुन सुमंगल जानु । कीरति बिजय बिभूति भलि हियँ हनुमानहि आनु ॥

Verse

सूर सिरोमनि साहसी सुमति समीर कुमार । सुमिरत सब सुख संपदा मुद मंगल दातार ॥

Verse

बाहुपीड़ाकी शान्तिके लिये प्रार्थना तुलसी तनु सर सुख जलज भुज रुज गज बरजोर । दलत दयानिधि देखिऐ कपि केसरी किसोर ॥

Verse

भुज तरु कोटर रोग अहि बरबस कियो प्रबेस । बिहगराज बाहन तुरत काढ़िअ मिटै कलेस ॥

Verse

बाहु बिटप सुख बिहँग थलु लगी कुपीर कुआगि । राम कृपा जल सीचिऐ बेगि दीन हित लागि ॥

bhāga 9
bhāga 11

Read next

More on भाग

  • विराट भगवान की आरतीAartis
  • श्री विष्णु भगवान की आरतीAartis
  • भगवान सूर्य की आरतीAartis
  • भगवान श्रीकृष्ण जी की आरतीAartis
  • भगवान नटवर जी की आरतीAartis
  • भगवान श्री कृष्ण की आरतीAartis

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms