Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

bhāga 11

भाग ११

Verse

काशीमहिमा सोरठा मुक्ति जन्म महि जानि ग्यान खानि अघ हानि कर । जहँ बस संभु भवानि सो कासी सेइअ कस न ॥

Verse

शंकरमहिमा जरत सकल सुर बृंद बिषम गरल जेहिं पान किय । तेहि न भजसि मन मंद को कृपालु संकर सरिस ॥

Verse

शंकरजीसे प्रार्थना दोहा बासर ढासनि के ढका रजनीं चहुँ दिसि चोर । संकर निज पुर राखिऐ चितै सुलोचन कोर ॥

Verse

अपनी बीसीं आपुहीं पुरिहिं लगाए हाथ । केहि बिधि बिनती बिस्व की करौं बिस्व के नाथ ॥

Verse

भगवल्लीलाकी दुर्ज्ञेयता और करै अपराधु कोउ और पाव फल भोगु । अति बिचित्र भगवंत गति को जग जानै जोगु ॥

Verse

प्रेममें प्रपञ्च बाधक है प्रेम सरीर प्रपंच रुज उपजी अधिक उपाधि । तुलसी भली सुबैदई बेगि बाँधिऐ ब्याधि ॥

Verse

अभिमान ही बन्धनका मूल है हम हमार आचार बड़ भूरि भार धरि सीस । हठि सठ परबस परत जिमि कीर कोस कृमि कीस ॥

Verse

जीव और दर्पणके प्रतिबिम्बकी समानता केहिं मग प्रबिसति जाति केहिं कहु दरपनमें छाहँ । तुलसी ज्यों जग जीव गति करि जीव के नाहँ ॥

Verse

भगवन्मायाकी दुर्ज्ञेयता सुखसागर सुख नींद बस सपने सब करतार । माया मायानाथ की को जग जाननिहार ॥

Verse

जीवकी तीन दशाएँ जीव सीव सम सुख सयन सपनें कछु करतूति । जागत दीन मलीन सोइ बिकल बिषाद बिभूति ॥

Verse

सृष्टि स्वप्नवत है सपनें होइ भिखारि नृपु रंकु नाकपति होइ । जागें लाभु न हानि कछु तिमि प्रपंच जियँ जोइ ॥

Verse

हमारी मृत्यु प्रतिक्षण हो रही है तुलसी देखत अनुभवत सुनत न समुझत नीच । चपरि चपेटे देत नित केस गहें कर मीच ॥

Verse

कालकी करतूत करम खरी कर मोह थल अंक चराचर जाल । हनत गुनत गनि गुनि हनत जगत ज्यौतिषी काल ॥

Verse

इन्द्रियोंकी सार्थकता कहिबे कहँ रसना रची सुनिबे कहँ किये कान । धरिबे कहँ चित हित सहित परमारथहि सुजान ॥

Verse

सगुणके बिना निर्गुणका निरूपण असम्भव है ग्यान कहै अग्यान बिनु तम बिनु कहै प्रकास । निरगुन कहै जो सगुन बिनु सो गुरु तुलसीदास ॥

Verse

निर्गुणकी अपेक्षा सगुण अधिक प्रामाणिक है अंक अगुन आखर सगुन समुझिअ उभय प्रकार । खोएँ राखें आपु भल तुलसी चारु बिचार ॥

Verse

विषयासक्तिका नाश हुए बिना ज्ञान अधूरा है परमारथ पहिचानि मति लसति बिषयँ लपटानि । निकसि चिता तें अधजरित मानहुँ सती परानि ॥

Verse

विषयासक्त साधुकी अपेक्षा वैराग्यवान गृहस्थ अच्छा है सीस उधारन किन कहेउ बरजि रहे प्रिय लोग । घरहीं सती कहावती जरती नाह बियोग ॥

Verse

साधुके लिये पूर्ण त्यागकी आवश्यकता खरिया खरी कपूर सब उचित न पिय तिय त्याग । कै खरिया मोहि मेलि कै बिमल बिबेक बिराग ॥

Verse

भगवतप्रेममें आसक्ति बाधक है, गृहस्थाश्रम नहीं घर कीन्हें घर जात है घर छाँड़े घर जाइ । तुलसी घर बन बीचहीं राम प्रेम पुर छाइ ॥

bhāga 10
bhāga 12

Read next

More on भाग

  • विराट भगवान की आरतीAartis
  • श्री विष्णु भगवान की आरतीAartis
  • भगवान सूर्य की आरतीAartis
  • भगवान श्रीकृष्ण जी की आरतीAartis
  • भगवान नटवर जी की आरतीAartis
  • भगवान श्री कृष्ण की आरतीAartis

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms