dohAvalI
bhāga 12
भाग १२
Verse
संतोषपूर्वक घरमें रहना उत्तम है दिएँ पीठि पाछें लगै सनमुख होत पराइ । तुलसी संपति छाँह ज्यों लखि दिन बैठि गँवाइ ॥
Verse
विषयों की आशा ही दुःख का मूल है तुलसी अद्भूत देवता आसा देवी नाम । सेएँ सोक समर्पई बिमुख भएँ अभिराम ॥
Verse
मोह-महिमा सोई सेंवर तेइ सुवा सेवत सदा बसंत । तुलसी महिमा मोह की सुनत सराहत संत ॥
Verse
बिषय-सुखकी हेयता करत न समुझत झूठ गुन सुनत होत मति रंक । पारद प्रगट प्रपंचमय सिद्धिउ नाउँ कलंक ॥
Verse
लोभकी प्रबलता ग्यानी तापस सूर कबि कोबिद गुन आगार । केहि कै लोभ बिडंबना कीन्हि न एहिं संसार ॥
Verse
धन और ऐश्वर्यके मद तथा कामकी व्यापकता श्रीमद बक्र न कीन्ह केहि प्रभुता बधिर न काहि । मृगलोचनि के नैन सर को अस लाग न जाहि ॥
Verse
मायाकी फौज ब्यापि रहेउ संसार महुँ माया कटक प्रचंड । सेनापति कामादि भट दंभ कपट पाषंड ॥
Verse
काम,क्रोध,लोभकी प्रबलता तात तीनि अति प्रबल खल काम क्रोध अरु लोभ । मुनि बिग्यान धाम मन करहिं निमिष महुँ छोभ ॥
Verse
काम,क्रोध,लोभके सहायक लोभ कें इच्छा दंभ बल काम के केवल नारि । क्रोध के परुष बचन बल मुनिबर कहहिं बिचारि ॥
Verse
मोहकी सेना काम क्रोध लोभादि मद प्रबल मोह कै धारि । तिन्ह महँ अति दारुन दुखद मायारुपी नारि ॥
Verse
अग्नि,समुद्र,प्रबल स्त्री और कालकी समानता काह न पावक जारि सक का न समुद्र समाइ । का न करै अबला प्रबल केहि जग कालु न खाइ ॥
Verse
स्त्री झगड़े और मृत्युकी जड़ है जनमपत्रिका बरति कै देखहु मनहिं बिचारि । दारुन बैरी मीचु के बीच बिराजति नारि ॥
Verse
उद्बोधन दीपसिखा सम जुबति तन मन जनि होसि पतंग । भजहि राम तजि काम मद करहि सदा सतसंग ॥
Verse
गृहासक्ति श्रीरघुनाथजीके स्वरूपके ज्ञानमें बाधक है काम क्रोध मद लोभ रत गृहासक्त दुखरूप । ते किमि जानहिं रघुपतिहि मूढ़ परे भव कूप ॥
Verse
काम-क्रोधादि एक-एक अनर्थकारक है फिर सबकी तो बात ही क्या है ग्रह ग्रहीत पुनि बात बस तेहि पुनि बीछी मार । तेहि पिआइअ बारुनी कहहु काह उपचार ॥
Verse
किसके मनको शान्ति नहीं मिलती ? ताहि कि संपति सगुन सुभ सपनेहुँ मन बिश्राम । भूत द्रोह रत मोहबस राम बिमुख रति काम ॥
