dohAvalI
bhāga 13
भाग १३
Verse
ज्ञानमार्गकी कठिनता कहत कठिन समुझत कठिन साधत कठिन बिबेक । होइ घुनाच्छर न्याय जौं पुनि प्रत्यूह अनेक ॥
Verse
भगवद्भजनके अतिरिक्त और सब प्रयत्न व्यर्थ है खल प्रबोध जग सोध मन को निरोध कुल सोध । करहिं ते फोटक पचि मरहिं सपनेहुँ सुख न सुबोध ॥
Verse
संतोषकी महिमा सोरठा कोउ बिश्राम कि पाव तात सहज संतोष बिनु । चलै कि जल बिनु नाव कोटि जतन पचि पचि मरिअ ॥
Verse
मायाकी प्रबलता और उसके तरनेका उपाय सुर नर मुनि कोउ नाहिं जेहि न मोह माया प्रबल । अस बिचारि मन माहिं भजिअ महामाया पतिहि ॥
Verse
गोस्वामीजीकी अनन्यता दोहा एक भरोसो एक बल एक आस बिस्वास । एक राम घन स्याम हित चातक तुलसीदास ॥
Verse
प्रेमकी अनन्यताके लिये चातकका उदाहरण जौं घन बरषै समय सिर जौं भरि जनम उदास । तुलसी या चित चातकहि तऊ तिहारी आस ॥
Verse
चातक तुलसी के मतें स्वातिहुँ पिऐ न पानि । प्रेम तृषा बाढ़ति भली घटें घटैगी आनि ॥
Verse
रटत रटत रसना लटी तृषा सूखि गे अंग । तुलसी चातक प्रेम को नित नूतन रुचि रंग ॥
Verse
चढ़त न चातक चित कबहुँ प्रिय पयोद के दोष । तुलसी प्रेम पयोधि की ताते नाप न जोख ॥
Verse
बरषि परुष पाहन पयद पंख करौ टुक टूक । तुलसी परी न चाहिऐ चतुर चातकहि चूक ॥
Verse
उपल बरसि गरजत तरजि डारत कुलिस कठोर । चितव कि चातक मेघ तजि कबहुँ दूसरी ओर ॥
Verse
पबि पाहन दामिनि गरज झरि झकोर खरि खीझि । रोष न प्रीतम दोष लखि तुलसी रागहि रीझि ॥
Verse
मान राखिबो माँगिबो पिय सों नित नव नेहु । तुलसी तीनिउ तब फबैं जौ चातक मत लेहु ॥
Verse
तुलसी चातक ही फबै मान राखिबो प्रेम । बक्र बुंद लखि स्वातिहू निदरि निबाहत नेम ॥
Verse
तुलसी चातक माँगनो एक एक घन दानि । देत जो भू भाजन भरत लेत जो घूँटक पानि ॥
Verse
तीनि लोक तिहुँ काल जस चातक ही के माथ । तुलसी जासु न दीनता सुनी दूसरे नाथ ॥
Verse
प्रीति पपीहा पयद की प्रगट नई पहिचानि । जाचक जगत कनाउड़ो कियो कनौड़ा दानि ॥
Verse
नहिं जाचत नहिं संग्रही सीस नाइ नहिं लेइ । ऐसे मानी मागनेहि को बारिद बिन देइ ॥
Verse
को को न ज्यायो जगत में जीवन दायक दानि । भयो कनौड़ो जाचकहि पयद प्रेम पहिचानि ॥
Verse
साधन साँसति सब सहत सबहि सुखद फल लाहु । तुलसी चातक जलद की रीझि बूझि बुध काहु ॥
Verse
चातक जीवन दायकहि जीवन समयँ सुरीति । तुलसी अलख न लखि परै चातक प्रीति प्रतीति ॥
Verse
जीव चराचर जहँ लगे है सब को हित मेह । तुलसी चातक मन बस्यो घन सों सहज सनेह ॥
Verse
डोलत बिपुल बिहंग बन पिअत पोखरनि बारि । सुजस धवल चातक नवल तुही भुवन दस चारि ॥
Verse
मुख मीठे मानस मलिन कोकिल मोर चकोर । सुजस धवल चातक नवल रह्यो भुवन भरि तोर ॥
Verse
बास बेस बोलनि चलनि मानस मंजु मराल । तुलसी चातक प्रेम की कीरति बिसद बिसाल ॥
Verse
प्रेम न परखिअ परुषपन पयद सिखावन एह । जग कह चातक पातकी ऊसर बरसै मेह ॥
Verse
होइ न चातक पातकी जीवन दानि न मूढ़ । तुलसी गति प्रहलाद की समुझि प्रेम पथ गूढ़ ॥
Verse
गरज आपनी सबन को गरज करत उर आनि । तुलसी चातक चतुर भो जाचक जानि सुदानि ॥
Verse
चरग चंगु गत चातकहि नेम प्रेम की पीर । तुलसी परबस हाड़ पर परिहैं पुहुमी नीर ॥
Verse
बध्यो बधिक पर्यो पुन्य जल उलटि उठाई चोंच । तुलसी चातक प्रेमपट मरतहुँ लगी न खोंच ॥
Verse
अंड फोरि कियो चेटुवा तुष पर्यो नीर निहारि । गहि चंगुल चातक चतुर डार्यो बाहिर बारि ॥
Verse
तुलसी चातक देत सिख सुतहि बारहीं बार । तात न तर्पन कीजिऐ बिना बारिधर धार ॥
Verse
सोरठा जिअत न नाई नारि चातक घन तजि दूसरहि । सुरसरिहू को बारि मरत न माँगेउ अरध जल ॥
Verse
सुनु रे तुलसीदास प्यास पपीहहि प्रेम की । परिहरि चारिउ मास जौ अँचवै जल स्वाति को ॥
Verse
जाचै बारह मास पिऐ पपीहा स्वाति जल । जान्यो तुलसीदास जोगवत नेही नेह मन ॥
Verse
दोहा तुलसीं के मत चातकहि केवल प्रेम पिआस । पिअत स्वाति जल जान जग जाँचत बारह मास ॥
Verse
आलबाल मुकुताहलनि हिय सनेह तरु मूल । होइ हेतु चित चातकहि स्वाति सलिलु अनुकूल ॥
Verse
उष्न काल अरु देह खिन मन पंथी तन ऊख । चातक बतियाँ न रुचीं अन जल सींचे रूख ॥
Verse
अन जल सींचे रूख की छाया तें बरु घाम । तुलसी चातक बहुत हैं यह प्रबीन को काम ॥
Verse
एक अंग जो सनेहता निसि दिन चातक नेह । तुलसी जासों हित लगै वहि अहार वहि देह ॥
