Arati
bhagavāna śrī kṛṣṇa kī āratī
भगवान श्री कृष्ण की आरती
Verse
आरती कुंजविहारी की।
Verse
श्रीगिरधर कृष्णमुरारी की।
Verse
गले में बैजंतीमाला, बजावै मुरली मधुर वाला।
Verse
श्रवन में कुण्डल झलकाला, नंदके आनंद नंदलाला।
Verse
श्री गिरधर .. गगन सम अंग कांति काली, राधिका चमक रही आली, लतनमें ठाढ़े बनमाली।
Verse
भ्रमर सी अलक, कस्तूरी तिलक, चंद्र सो झलक, ललित छवि स्यामा प्यारी की।
Verse
श्री गिरधर .. कनकमय मोर-मुकुट बिलसै, देवता दरसन को तरसे, गगन सो सुमन राशि बरसै, बजे मुरचंग, मधुर मिरदंग, ग्वालनी संग, अतुल रति गोपकुमारी की।
Verse
श्री गिरधर .. जहां ते प्रकट भई गंगा, कलुष कलि हारिणि श्रीगंगा, स्मरन ते होत मोह-भंगा, बसी शिव सीस, जटा के बीच, हरै अध कीच, वरन छवि श्रीबनवारीकी।
Verse
श्री गिरधर .. चमकती उ"वल तट रेनू, बज रही वृन्दावन बेनू, चहूं दिसि गोपी ग्वाल धेनू, हँसत मृदु नँद, चाँदनी चंद, कटत भव-फंद, टेर सुनु दीन भिखारी की।
Verse
श्री गिरधर .. आरती कुंजबिहारी की।
Verse
श्री गिरधर कृष्णमुरारी की।
